आपदा पीड़ित परिवारों से मिले विधायक

नेवारी गांव का रविवार को विधायक अनिल कुमार मौर्य ने दौरा किया। गांव में जाकर आपदा पीड़ितों से मिले। गत बुधवार की रात स्थानीय क्षेत्र के कई गावों मे तेज आंधी बरसात तथा ओला वृष्टि से किसानों की फसल व घरों के अलावा पेड़ों को काफी नुकसान हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Mar 2020 06:12 PM (IST) Updated:Sun, 15 Mar 2020 06:12 PM (IST)
आपदा पीड़ित परिवारों से मिले विधायक
आपदा पीड़ित परिवारों से मिले विधायक

जासं, घोरावल (सोनभद्र) : क्षेत्र के पेढ़, विसुंधरी व नेवारी गांव का रविवार को विधायक अनिल कुमार मौर्य ने दौरा किया। गांव में जाकर आपदा पीड़ितों से मिले। गत बुधवार की रात स्थानीय क्षेत्र के कई गावों मे तेज आंधी बरसात तथा ओला वृष्टि से किसानों की फसल व घरों के अलावा पेड़ों को काफी नुकसान हुआ है। घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या ने रविवार को आंधी तूफान बारिश से प्रभावित इलाकों का दौरा किया। विधायक ने प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए।

स्थानीय ब्लाक के पेढ, विसुंधरी, नेवारी तथा तिलौली गांव में चक्रवाती आंधी पानी से भारी नुकसान के मद्देनजर विधायक ने घर-घर जाकर पीड़ितों की बातों को सुना। इस दौरान उन्होंने उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ित किसानों को नुकसान का सही ढंग से आकलन कर उन्हें यथा शीघ्र मुआवजे की राशि दिलाएं। लेखपाल स्थलीय निरीक्षण करें और उचित रिपोर्ट प्रेषित कर मुआवजा दिलाने के कार्य मे जुट जाये। घर गिरने से घायल हुए लोगों से भी विधायक ने हाल चाल लिया। इस मौके पर सुरेंद्र मौर्य, अरुण पांडेय, बेचन पाठक, अशोक अग्रहरि, दीपक यादव, आनंद पटेल, प्रशांत जायसवाल आदि रहे।

chat bot
आपका साथी