चंदौली के सीमावर्ती गांवों में कांबिग

जासं रामगढ़ (सोनभद्र) जिले में नक्सलियों के घुसपैठ व चहलकदमी पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने कांबिग तेज कर दी है। पन्नूगंज पुलिस ने सीआरपीएफ जवानों के साथ गुरुवार को चंदौली जनपद की सीमा से लगे पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सफरीपुर और भड़कना गांव व उससे लगे जंगलों में कांबिग

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 05:34 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 05:34 PM (IST)
चंदौली के सीमावर्ती गांवों में कांबिग
चंदौली के सीमावर्ती गांवों में कांबिग

जासं, रामगढ़ (सोनभद्र) : जिले में नक्सलियों के घुसपैठ व चहलकदमी पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने कांबिग तेज कर दी है। पन्नूगंज पुलिस ने सीआरपीएफ जवानों के साथ गुरुवार को चंदौली जनपद की सीमा से लगे पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सफरीपुर और भड़कना गांव व उससे लगे जंगलों में कांबिग किया। गांव में पहुंची फोर्स ने विकास कार्यों का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से उनकी समस्याएं भी जानी। भरोसा दिलाया कि संबंधित विभाग के आला अधिकारी को उनकी समस्या से अवगत करा कर उसके निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज महेंद्र पांडेय भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी