नमो एप से जनता को दें योजनाओं की जानकारी

जासं,ओबरा (सोनभद्र) : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अपने पदाधिकारिया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Aug 2018 05:37 PM (IST) Updated:Fri, 03 Aug 2018 05:37 PM (IST)
नमो एप से जनता को दें योजनाओं की जानकारी
नमो एप से जनता को दें योजनाओं की जानकारी

जासं,ओबरा (सोनभद्र) : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साइबर तकनीक में पारंगत करने की रणनीति पर विशेष जोर दिया है। खासकर भाजपा आइटी सेल द्वारा तकनीक युग को देखते हुए विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहित की योजनाओं के ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार के लिए कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से दक्ष किया जा रहा है। गतदिवस आइटी सेल द्वारा आर्य समाज स्थित बीएमएस कार्यालय पर सर्वे कैंप लगाकर चोपन मंडल के कार्यकर्ताओं को कई तकनीक की जानकारी दी गयी। इस दौरान नरेंद मोदी एप डाउनलोड पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान जिला आइटी सेल के संयोजक मनोज ¨सह ने कहा कि हमें केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करने की जरूरत है। इसके लिए सबसे पहले खुद पूर्ण जानकारी लेने की जरूरत है। पार्टी कार्यकर्ताओं को संचार माध्यम पर हर क्षण सक्रिय रहने की जरूरत है, तभी केंद्र व प्रदेश की चलाई जा रही विभिन्न विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में मददगार साबित हो सकेंगे। इस दौरान उमेश ¨सह,सुनीता पांडेय, सतीश पांडेय, जेपी ¨सह, धर्मेन्द्र ¨सह, आशुतोष ¨सह, राजेश्वर प्रसाद, संदीप ¨सह, मनीष विश्वकर्मा, सुखनन्दन चौरसिया आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी