घरेलू गैस सिलिडर के मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन

घरेलू गैस सिलिडर के मूल्य में वृद्धि के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राब‌र्ट्सगंज नगर में हाथ में सिलिडर लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकर पर महंगाई बढ़ाये जाने का आरोप लगाया। चेतावनी दिया कि शीघ्र ही बढ़े हुए मूल्य को वापस नहीं लिया गया तो सपा कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। सपा नेता प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार घरेलू गैस सिलिडर का मूल्य बढ़ाया जा रहा है। इससे लोगों के उपर अत्यधिक महंगाई का बोझ बढ़ रहा है। केन्द्र व प्रदेश में जब से भाज

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Dec 2019 05:50 PM (IST) Updated:Mon, 02 Dec 2019 10:05 PM (IST)
घरेलू गैस सिलिडर के मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन
घरेलू गैस सिलिडर के मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : घरेलू गैस सिलिडर के मूल्य में वृद्धि के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राब‌र्ट्सगंज नगर में हाथ में सिलिडर लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार पर महंगाई बढ़ाये जाने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि शीघ्र ही बढ़े हुए मूल्य को वापस नहीं लिया गया तो सपा कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

सपा नेता प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार घरेलू गैस सिलिडर का मूल्य बढ़ाया जा रहा है। इससे लोगों के ऊपर अत्यधिक महंगाई का बोझ बढ़ रहा है। केन्द्र व प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है लगातार महंगाई बढ़ रही है। जनता को इससे राहत मिलती नहीं दिख रही है। कहा कि मोबाइल रिचार्ज कराने पर 40 फीसद की वृद्धि कर दी गई है। भाजपा में लगातार आम जनमानस का शोषण किया जा रहा है। नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि चार महीने से लगातार सिलिडर के मूल्य को बढ़ाया जा रहा है। जबकि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने आमजन से सरकार बनने के बाद महंगाई कम करने का वादा किया था। लेकिन वर्तमान सरकार ने ऐसा न कर जनता पर महंगाई लादने का काम किया है। इसमें गामा भारती, गोपाल गुप्ता, हीरा सोनकर, मुन्ना कुशवाहा, ईश्वरचन्द्र केशरी, बबलू सोनकर, मोती कोल, जुनैद अंसारी, गौरी, शकील अहमद, कृष्णा यादव, मंजीत पटेल, राकेश भारती आदि थे।

chat bot
आपका साथी