सड़क मरम्मत की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

जासं सोनभद्र राब‌र्ट्सगंज नगर में गड्ढे में तब्दील सड़क के मरम्मत की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रामलीला मैदान के समीप प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Oct 2019 07:44 PM (IST) Updated:Sun, 06 Oct 2019 06:25 AM (IST)
सड़क मरम्मत की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
सड़क मरम्मत की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

जासं, सोनभद्र : राब‌र्ट्सगंज नगर में गड्ढे में तब्दील सड़क के मरम्मत की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं व व्यापारियों ने संयुक्त रूप से शनिवार को रामलीला मैदान के समीप प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में गड्ढा युक्त सड़कें जानलेवा साबित हो रही हैं। स्कूल, कालेज के बच्चे आते जाते इन गड्ढों के कारण गिरकर चुटहिल हो रही है। जबकि सच्चाई यह है कि इसी जर्जर मार्ग से हर दिन अफसरों के अलावा तमाम जनप्रतिनिधियों का आवागमन होता रहता है। इन अधिकारियों द्वारा इस मामले में शिथिलता बरती जा रही है। नवरात्र व दशहरा का पर्व है लेकिन सड़क मरम्मत नहीं कराई गई। चेतावनी दी गई कि सात दिनों में गड्ढे में तब्दील सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो सपा कार्यकर्ता आंदोलन को तेज करने के लिए बाध्य होंगे। इसमें प्रमोद यादव, मनीष त्रिपाठी, सुरेश अग्रहरि, हरीदास अग्रहरि, राजकुमार यादव, मुन्ना कुशवाहा, शकील अहमद, आजाद कुशवाहा, विशाल जायसवाल, जय प्रकाश श्रीवास्तव, विजय मौर्या, रेहान अहमद, सत्यम केशरी, गोपाल गुप्ता, संदिप भारती आदि थे।

chat bot
आपका साथी