30 घंटे से लापता युवती का कुएं में मिला शव, हत्या की आशंका

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मल्देवा गांव में वीरान स्थान पर स्थित कु

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Mar 2021 05:20 PM (IST) Updated:Mon, 22 Mar 2021 07:09 PM (IST)
30 घंटे से लापता युवती का कुएं में  मिला शव, हत्या की आशंका
30 घंटे से लापता युवती का कुएं में मिला शव, हत्या की आशंका

जागरण संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र) : स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मल्देवा गांव में वीरान स्थान पर स्थित कुएं में सोमवार को सुबह बिल्किश (18) पुत्री निसार अहमद उर्फ गुड्डू का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घर से 30 घंटे पहले निकली युवती का शव मिलने के पीछे आत्महत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। घटना से पहले युवती के निकाह को लेकर पंचायत हुई थी, जिसमें वर पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया था। हालांकि स्वजनों ने हत्या की आशंका भी व्यक्त की है।

मल्देवा गांव की बिल्किश शनिवार की मध्यरात्रि घर से अचानक लापता हो गई थी। उसका शव सोमवार की सुबह वीरान स्थान स्थित कुएं में मिला है। कहा जा रहा है कि दो दिन पहले उसके विवाह को लेकर कन्या पक्ष ने दिनभर पंचायत की थी। उसके पिता निसार अहमद ने बताया कि 16 मार्च को बिल्किश की शादी तय करने के लिए वे छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान वर पक्ष की ओर से रिश्ता तोड़ने की बात फोन पर बात बताई गई। वर पक्ष ने यह भी लड़की पक्ष को बताया कि उनकी पुत्री का जिस व्यक्ति से संबंध है, उसकी शादी उसी से करा दी जाए तो बेहतर होगा। वर पक्ष ने उस युवक की बातचीत का सबूत भी पेश किया जो लड़की से जुड़ी सारी बातें बताई।

बिल्किश भी सदमें में चली गई। इसके बाद रिश्ता तोड़वाने वाले पहले युवक से ही निकाह करने की जिद पर अड़ गई। मामला तूल पकड़ते देख कुछ लोग हस्तक्षेप कर बीते गुरुवार को दुद्धी में पंचायत भी की। संबंधित युवक को भी बुलाया गया था। युवक व उसके परिवार वालों ने भरी पंचायत में उससे निकाह करने से इनकार कर दिया। आरोपित पक्ष ने पीड़िता के निकाह में आने वाले खर्च 1.20 लाख रुपये वहन करने की बात स्वीकार करते हुए तय रकम को सोमवार को देने का आश्वासन दिया। इस बीच शनिवार की मध्य रात्रि अचानक विल्किश घर से लापता हो गई। रविवार को दिन भर खोजबीन करने के बाद शाम करीब आठ बजे उसके पिता ने मामले से कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने बिल्किश की फोटो लेकर आने की बात कह कर घर भेज दिया। सोमवार को तड़के कुएं में उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई।

सभी पहलुओं की जांच कर रही पुलिस

प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि मामले की पड़ताल के लिए वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपाल राय, हल्का इंचार्ज संजय सिंह एवं दिनेश्वर राय को लगाया गया है। पुलिस टीम सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद काफी हद तक मामला साफ हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी