औड़ी-शक्तिनगर फोरलेन का कच्छप गति से निर्माण

औड़ी-शक्तिनगर फोरलेन सड़क निर्माण मे संविदाकार द्वारा कच्छप गति से कार्य किए जाने पर लोगो मे पुन आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Dec 2019 05:46 PM (IST) Updated:Wed, 04 Dec 2019 05:46 PM (IST)
औड़ी-शक्तिनगर फोरलेन का कच्छप गति से निर्माण
औड़ी-शक्तिनगर फोरलेन का कच्छप गति से निर्माण

जासं, अनपरा (सोनभद्र) : औड़ी-शक्तिनगर फोरलेन सड़क निर्माण मे संविदाकार द्वारा कच्छप गति से कार्य किए जाने पर लोगो में पुन: आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सड़क की जद में आने वाले पेड़ कटान, लाइन शिफ्टिग, पाइप लाइन आदि का कार्य अभी तक शुरू नहीं किया गया है। वर्षों से अधर में लटका फोरलेन सड़क निर्माण कार्य समुचित ढंग से मूर्तरूप नहीं ले पा रहा है। संबंधित विभागों की उदासीनता जस की तस कायम है।

परेशान तो केवल स्थानीय जनता हो रही है। सड़क निर्माण शुरू किए जाने का आदेश मिलते ही कई दशकों से पटरी पर अस्थाई रूप से दुकान संचालित कर जीविकोपार्जन चला रहे दर्जनों दुकानदारों ने स्वंय दुकान हटाकर एक मिसाल कायम की है। वे भी वर्षों से प्रदूषण व खराब सड़क की समस्या से जूझते आ रहे थे। दुकानदार अपनी रोजी-रोटी ठप कर यह आस लगाए हुए है कि जल्द सड़क बने लेकिन, निर्माण कार्य में काफी शिथिलता बरती जा रही है। गत एक माह के अंतराल में महज कुछ पुलिया के पास चौड़ीकरण करने के लिए वहां खुदाई करके औपचारिकता निभाई गई है। क्षेत्रीय नागरिकों ने इन समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का भी ध्यान आकृष्ट कराया है।

पीडब्लूडी के एक्सईएन उदय नारायण ने कहा 15 दिसंबर तक हरहाल में सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। सड़क निर्माण से जुड़ी कुछ फाइलें अभी शासन से स्वीकृत नहीं हुई है। उम्मीद है जल्द इसका निराकरण हो जाएगा। सड़क निर्माण प्राथमिकता में है, हर संभव प्रयास कर इसे जल्द पूरा किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी