आंधी-पानी से चरमरायी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था

जागरण संवाददाता, ओबरा (सोनभद्र) : गुरुवार की शाम क्षेत्र में आयी तेज आधी व पानी के चलते विद्युत

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 May 2017 05:55 PM (IST) Updated:Fri, 26 May 2017 05:55 PM (IST)
आंधी-पानी से चरमरायी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था
आंधी-पानी से चरमरायी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था

जागरण संवाददाता, ओबरा (सोनभद्र) : गुरुवार की शाम क्षेत्र में आयी तेज आधी व पानी के चलते विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। ओबरा-राब‌र्ट्सगंज 132 केवी लाइन के ब्रेकर में तकनीकि दिक्कत की वजह से जनपद सहित मीरजापुर के कई क्षेत्रों में देररात तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। उधर सेक्टर दस में 11 केवी लाइन पर गिरे विशाल पेड़ की वजह से आधा दर्जन खम्भे सहित तार क्षतिग्रस्त हो गये हैं। पेड़ की वजह से जहां ओबरा तापीय परियोजना का ट्रांसफार्मर जल गया वहीं पीसीएल क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गयी। इसका असर जलशोधन संयंत्रों पर भी पड़ा है। खंभों के गिरने की वजह से ओबरा नगर पंचायत और बिल्ली के लिए बने भलुआ जलशोधन केंद्र, ओबरा परियोजना कालोनी के सेक्टर 10 स्थित जलशोधन केंद्र, ओबरा डैम के पास स्थित पंप हाउस में विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी। दोपहर तक जलशोधन केंद्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पायी थी। पीसीएल एवं उत्पादन निगम के साथ नगर पंचायत के कर्मचारी गिरे पेड़ को हटाने में जुटे हुए थे। पीसीएल के जेई अम्बुज प्रजापति ने बताया कि परियोजना व पीसीएल विभाग पेड़ों को हटवाकर बिजली पोल सही कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटा हुआ है। बताया कि रिहायशी क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गयी है। गिरे पेड़ को हटाने के बाद जलशोधन केंद्रों की आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी।

पानी आपूर्ति हो सकती है बाधित

जलशोधन केंद्रों तक विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण 50 हजार आबादी के सामने पानी संकट पैदा हो सकता है। ओबरा डैम स्थित पंप हाउस में विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण ओबरा नगर पंचायत और बिल्ली के लिए बने भलुआ जलशोधन केंद्र, ओबरा परियोजना कालोनी के सेक्टर 10 स्थित जलशोधन केंद्र तक पानी नहीं पंहुच पा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश ¨सह यादव ने बताया कि अगर शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो शनिवार को पानी आपूर्ति बाधित हो सकती है। इसलिए आपातकालीन तौर पर मिनी पानी टंकियों में पूरी क्षमता से पानी भरने और टैंकरों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।

विशाल पेड़ को हटाने में छूटे पसीने

ओबरा डैम के पास 11 केवी लाइन पर गिरे यूके लिप्टस के विशाल पेड़ को हटाने में विद्युतकर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। स्थिति को देखते हुए नगर पंचायत ओबरा ने जेसीबी के साथ कर्मचारियों को भेजकर पेड़ हटाने में मदद की। विशाल पेड़ को 12 घंटे के प्रयास के बाद भी दोपहर तक हटाया जा रहा था।

chat bot
आपका साथी