हाड़कंपाऊं ठंड में कंबल का सहारा

चोपन (सोनभद्र) : बुधवार की देररात के बाद हाड़कंपा देने वाली गलन भरी ठंड से लोग दिनभर अपने घरों में दु

By Edited By: Publish:Thu, 08 Dec 2016 05:46 PM (IST) Updated:Thu, 08 Dec 2016 05:46 PM (IST)
हाड़कंपाऊं ठंड में कंबल का सहारा

चोपन (सोनभद्र) : बुधवार की देररात के बाद हाड़कंपा देने वाली गलन भरी ठंड से लोग दिनभर अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। जनपद सहित चोपन क्षेत्र के लोग घरों में जल्द कैद होने को विवश हो गए हैं। ऐसी गलन से मुक्ति दिलाने के लिए सामाजिक सेवा समिति ने बिना तिथि-बिना अतिथि के तहत कम्बल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की। इस क्रम में समिति के पदाधिकारियों ने नगर भ्रमण कर ठंड से ठिठुर रहे लोगों को कम्बल ओढ़ाकर राहत देने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार बस स्टैंड, सब्जी मंडी, रामलीला मैदान, रेलवे स्टेशन प्रतीक्षालय, टिकट खिड़की सहित सभी प्लेटफार्मो पर भ्रमण कर जरूरतमंद लोगों को कम्बल प्रदान किए। इस अवसर पर पत्रकार सुनील तिवारी ने इस प्रयास को प्रशंसनीय बताया। अध्यक्ष अजय भाटिया, महामंत्री शंभू प्रसाद आर्य, चोपन उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जैन, अजय सूद, पन्नालाल अग्रहरि, अमर शर्मा आदि उपस्थित रहे। अध्यक्ष भाटिया ने कहा कि बीते पांच वर्षों से प्रतिवर्ष जाड़े में होने वाले इस सेवा कार्य को आगे भी जारी रखा जाएगा।

chat bot
आपका साथी