बेसहारा जानवर से टकराकर दो होमगार्ड घायल

सीतापुर थाने के होमगार्ड जय प्रकाश मिश्र व महेश चंद्र बाइक से कोतवाली मिश्रिख जा रहे थे। मुल्ल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 11:12 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 11:12 PM (IST)
बेसहारा जानवर से टकराकर दो होमगार्ड घायल
बेसहारा जानवर से टकराकर दो होमगार्ड घायल

सीतापुर: थाने के होमगार्ड जय प्रकाश मिश्र व महेश चंद्र बाइक से कोतवाली मिश्रिख जा रहे थे। मुल्लाभीरी के पास बेसहारा पशुओं से बाइक टकरा गई। दोनों होमगार्ड घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया, यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। (संसू)

पंजाब के आरोपित को जेल भेजा

सीतापुर: पुलिस ने वांछित पंजाब के पटियाला के सुतराना निवासी सरदार अर्श दीप सिंह को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विनोद मिश्र ने बताया कि उस पर क्षेत्र की एक युवती को बहला फुसला कर पंजाब भगा ले जाने का आरोप है। (संसू)

एक वांछित गिरफ्तार

सीतापुर: थाना क्षेत्र के पिपरा घूरी निवासी वांछित अनंतराम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अनंतराम के दामाद ने ससुराल में फांसी लगा ली थी। परिवारजन ने पांच के खिलाफ केस दर्ज कराया था। (संसू)

नौ उपभोक्ताओं के काटे बिजली कनेक्शन

सीतापुर: बिजली विभाग ने कस्बे में चेकिग अभियान चलाया। जेई अनिल कुमार सोनकर ने बताया कि नौ बड़े बकायेदारों इश्तियाक, जहरूद्दीन, रईस, राकेश, कल्लू, सागर, इशरत अली, इरशाद हुसैन, जावेद के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं। (संसू)

अनिल राम कृपा सेवा संस्थान के अध्यक्ष बने

सीतापुर : राम कृपा सेवा संस्थान की बैठक हुई। सर्व सम्मति से स्व. मोती लाल महावर के पुत्र अनिल महावर को संस्थान का अध्यक्ष चुना गया। महामंत्री सीताराम खेतान, कोषाध्यक्ष राजाराम जिदल, केवल राम अग्रवाल, राजेंद्र राजस्थानी आदि मौजूद रहे। (संसू)

chat bot
आपका साथी