प्रतिभाओं का मार्गदर्शन श्रेष्ठ कार्य

सीतापुर : सामाजिक संस्था पुत्तूलाल जनकल्याण सोसाइटी के तत्वावधान में नगर के मेधावी छात्र-छा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 09:46 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 09:46 PM (IST)
प्रतिभाओं का मार्गदर्शन श्रेष्ठ कार्य
प्रतिभाओं का मार्गदर्शन श्रेष्ठ कार्य

सीतापुर : सामाजिक संस्था पुत्तूलाल जनकल्याण सोसाइटी के तत्वावधान में नगर के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह सन साइन स्कूल सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि नवोदय विद्यालय समिति के सेवानिवृत्त उपायुक्त डीसी मिश्र रहे। उन्होंने कहा कि गुरु व छात्र का संबंध हमारी भारतीय सभ्यता और संस्कृति की ज्वलंत परंपरा का संवाहक है। शिक्षा के साथ संस्कारों का संवाहन भी हमारी शैक्षिक जिम्मेदारी है। प्रतिभाओं का सम्मान व उनका मार्गदर्शन श्रेष्ठ कार्य है। विशिष्ट अतिथि आरएमपी महाविद्यालय के

सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र प्रो. एसके गोयल ने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन का सबसे अधिक शक्तिशाली व दैवीय गुण है। जिससे हम सुंदर समाज व जीवन की कल्पना को साकार कर सकते हैं। समाज के छात्र- छात्राओं का समय-समय पर मार्ग दर्शन व सहयोग जरूरी है। कार्यक्रम अध्यक्ष शिव कुमार खेतान ने कहा कि समाज हित में संस्था का प्रयास सराहनीय है। विनोद कुमार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की दिशा में प्रयासों पर जोर दिया। आनंद कुमार खत्री ने काव्य पाठ किया। अरुण कुमार ¨सह, राजितराम वर्मा, सुशील शुक्ला ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने नगर व ग्रामीण क्षेत्र के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बार्ड परीक्षा 2017-18 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले दो दर्जन छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया। संस्था अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सभी का आभार जताया। संचालन संजय कुमार श्रीवास्तव ने किया। सुनील रस्तोगी, तारावती, रिया मिश्रा, दिनेश, राजेश, राकेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी