सीटबेल्ट जरूरी, न समझना मजबूरी..

सीतापुर : सीटबेल्ट जरूरी, न समझना मजबूरी..। जी हां, यातायात माह के शुभारंभ के अवसर पर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Nov 2018 11:33 PM (IST) Updated:Thu, 01 Nov 2018 11:33 PM (IST)
सीटबेल्ट जरूरी, न समझना मजबूरी..
सीटबेल्ट जरूरी, न समझना मजबूरी..

सीतापुर : सीटबेल्ट जरूरी, न समझना मजबूरी..। जी हां, यातायात माह के शुभारंभ के अवसर पर जिला मुख्यालय पर लोगों को यही संदेश पुलिस ने दिया। इस कार्यक्रम की शुरुआत एसपी प्रभाकर चौधरी ने रोडवेज बस स्टाप के पास जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर की। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी सचेत किया गया। उन्हें समझाया गया कि चौपहिया वाहन चलाते वक्त सीटबेल्ट जरूर लगाएं। इसके अलावा हेल्मेट पहनने की भी आदत डालें। इससे दुर्घटना की स्थिति में अनहोनी से बचा जा सकता है। इस दौरान एएसपी मधुबन ¨सह, डॉ. उदित नारायण पांडेय, रेहाना बानो के अलावा व्यापारी भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी