'इसरो' में पंजीकरण कराओ, वैज्ञानिकों का अनुभव पाओ

ह्मद्गद्दद्बह्यह्लह्मड्डह्लद्बश्रठ्ठ द्घश्रह्म द्बह्यह्मश्र ह्मद्गद्दद्बह्यह्लह्मड्डह्लद्बश्रठ्ठ द्घश्रह्म द्बह्यह्मश्र ह्मद्गद्दद्बह्यह्लह्मड्डह्लद्बश्रठ्ठ द्घश्रह्म द्बह्यह्मश्र ह्मद्गद्दद्बह्यह्लह्मड्डह्लद्बश्रठ्ठ द्घश्रह्म द्बह्यह्मश्र ह्मद्गद्दद्बह्यह्लह्मड्डह्लद्बश्रठ्ठ द्घश्रह्म द्बह्यह्मश्र ह्मद्गद्दद्बह्यह्लह्मड्डह्लद्बश्रठ्ठ द्घश्रह्म द्बह्यह्मश्र ह्मद्गद्दद्बह्यह्लह्मड्डह्लद्बश्रठ्ठ द्घश्रह्म द्बह्यह्मश्र ह्मद्गद्दद्बह्यह्लह्मड्डह्लद्बश्रठ्ठ द्घश्रह्म द्बह्यह्मश्र ह्मद्गद्दद्बह्यह्लह्मड्डह्लद्बश्रठ्ठ द्घश्रह्म द्बह्यह्मश्र ह्मद्गद्दद्बह्यह्लह्मड्डह्लद्बश्रठ्ठ द्घश्रह्म द्बह्यह्मश्र

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Feb 2020 11:04 PM (IST) Updated:Sat, 08 Feb 2020 11:04 PM (IST)
'इसरो' में पंजीकरण कराओ, वैज्ञानिकों का अनुभव पाओ
'इसरो' में पंजीकरण कराओ, वैज्ञानिकों का अनुभव पाओ

सीतापुर: ग्रह, नक्षत्रों व तारा मंडल सहित आकाश गंगा के जटिल रहस्यों को समझना बहुत कठिन है। नक्षत्र वैज्ञानिक दिन रात अनुसंधान करते हैं, तब जाकर धरती से सुदूर स्थित अंतरिक्ष के रहस्यों को जान पाते हैं। कौन सा ग्रह हमारी धरती से कितनी दूर है, ग्रह का तापमान, आयतन, आकार, गुरुत्वाकर्षण आदि कितना है। दिन रात होने की क्या प्रक्रिया है। सूर्य व चंद्र ग्रहण कैसे होते हैं। सहित अन्य वह बातें जिनको बच्चों ने या तो पुस्तकों में बने चित्रों, या फिर कंप्यूटर पर आभारी प्रतिबिबों आदि के माध्यम से देखा सुना है। इन सब को वह अब आसानी से समझ सकेंगे। बच्चे इस रोमांचक पल के गवाह बनेंगे। उनको भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन 'इसरो' के वैज्ञानिक सरल भाषा में अंतरिक्ष विज्ञान के रहस्यों को समझाएंगे। बस इसके लिए बच्चों को अपनी प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन करना होगा। शासन ने युवा 'विज्ञानी- युविका' कार्यक्रम की शुरुआत की है। इन चयनित मेधावी छात्रों को 'युवा विज्ञानी' के तौर पर इसरो ले जाया जाएगा। यहां उनकी मुलाकात वैज्ञानिकों से होगी जो अंतरिक्ष के रहस्यों की जानकारी सरल भाषा में समझाएंगे। इन महत्वपूर्ण अभियान का हिस्सा बनने के लिए शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिया है। डीआइओएस नरेंद्र शर्मा ने भी सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से छात्रों का पंजीकरण कराने को कहा है। यह है कार्यक्रम

छात्रों की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 फरवरी से शुरू हो जाएगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी है। कार्यक्रम ग्रीष्मावकाश में 11-22 मई, तक चलेगा। जिसमें इसरो के वैज्ञानिक छात्रों को अंतरिक्ष के बारे में बताएंगे व प्रयोगिक क्रियाकलाप भी कराएंगे। तीन छात्रों का होगा चयन

वेबसाइट पर पंजीकरण कराने के बाद चयन मानकों की जांच होगी। मानकों पर खरे उतरने वाले प्रदेश भर से केवल तीन मेधावी छात्रों का चयन किया जाएगा। यह चयनित छात्र इसरो जा सकेंगे। यह है चयन प्रक्रिया

पंजीकरण कराने के बाद छात्रों की शैक्षिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का आकलन किया जाएगा। ऐसे छात्र जिनका सामान्य ज्ञान अच्छा होगा उनको वरियता दी जाएगी। कार्यक्रम के लिए चयनित छात्रों की अंतिम लिस्ट मार्च के अंत तक जारी कर दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी