पारा 35 पार, गर्मी से हर कोई बेहाल

तेज धूप के कारण लोगों को घरों से निकलने में हुई परेशानी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Apr 2021 11:38 PM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 11:38 PM (IST)
पारा 35 पार, गर्मी से हर कोई बेहाल
पारा 35 पार, गर्मी से हर कोई बेहाल

सीतापुर: जिले में इस समय कुछ दिनों से काफी गर्मी पड़ रही है। गर्मी के कारण आमजन का हाल बेहाल है। सड़क पर निकलना मानो किसी सजा से कम नहीं है। गर्मी सुबह से ही हो जाती है। शुक्रवार को भी जिले का मौसम बहुत गर्म रहा। भोर होते ही आसमान में सूरज अपनी चमक व तेज धूप बिखेर रहा था। धूप दिन के दस बजे तक काफी बढ़ गई थी। ऐसा लग रहा था कि मानो दोपहर हो गई हो। वहीं बाहर से चार बजे तक तो धूप इतनी तेज थी कि लोगों पसीने से तर बतर नजर आ रहे थे। गर्मी के कारण बाहर तो निकलना मुश्किल ही है घरों में भी बिना पंखा, कूलर के रह पाना नामुमकिन हो रहा था। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था वहीं नमी 33 प्रतिशत दर्ज की गई।

लोगों का सूखने लगा मुंह

किन्ही काम से बाहर निकले लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। गला सूखने पर पानी की बोतल खरीदते नजर आए। बाजार आदि में खरीदारी करने के लिए आए लोगों किसी तरह काम जल्दी निपटा कर घर की ओर निकलना ही मुनासिब समझा। सबसे ज्यादा गर्मी में बच्चे परेशान देखे गए। वह अपनी मां या अन्य बड़े सदस्य के साथ बाजार आए तो प्यास से व्याकुल दिखाई दिए।

बच्चों का साड़ी के पल्लू व छाते से किया बचाव

गर्मी में अपने बच्चों को बाजार लाई महिलाओं ने धूप से बचाने के लिए साड़ी का पल्लू या फिर छाते का प्रयोग किया। वहीं आदमियों ने गमछे का प्रयोग करते हुए अपने चेहरे को धूप से बचाए रखा।

chat bot
आपका साथी