साधन सहकारी समिति बिलासपुर बंद, किसान परेशान

ष्श्रद्गह्यद्गस्त्र ष्द्गठ्ठह्लद्गह्मष्श्रद्गह्यद्गस्त्र ष्द्गठ्ठह्लद्गह्मष्श्रद्गह्यद्गस्त्र ष्द्गठ्ठह्लद्गह्मष्श्रद्गह्यद्गस्त्र ष्द्गठ्ठह्लद्गह्म

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 10:09 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 06:09 AM (IST)
साधन सहकारी समिति बिलासपुर बंद, किसान परेशान
साधन सहकारी समिति बिलासपुर बंद, किसान परेशान

पैंतेपुर (सीतापुर) : ब्लॉक रामपुर मथुरा क्षेत्र की साधन सहकारी समिति बिलासपुर बंद है। किसानों को रबी फसल की बोआई के लिए खाद, बीज नहीं मिल पा रही है। समिति में धान क्रय केंद्र भी नहीं खोला गया। इससे किसान व्यापारियों के हाथों कम मूल्य पर धान बेचने को मजबूर हैं। साधन सहकारी समिति बिलासपुर में मुर्तजानगर, बिलासपुर, बनियांपुरवा, समनापुर, शिकारपुर, पांडेयपुर, हैबतपुर, जसमड़ा, उमरिया, आलमपुर, मोहम्मदपुर कदीम, मढि़या आदि गांव आते हैं। लेकिन इन गांवों के किसानों को किसी प्रकार का लाभ नहीं मिल पा रहा है। साधन सहकारी समिति अध्यक्ष पद पर राजाराम यादव व सचिव पद पर सुरेंद्र कुमार की तैनाती है। बिलासपुर निवासी फखरुद्दीन का कहना है कि रबी फसल की बोआई के लिए इस समय खाद व बीज की आवश्यकता है। समिति बंद होने से किसानों को काफी परेशानी हो रही है। पलिया निवासी सुनील ने कहा कभी कभार ही समिति खुलती है। बीज व खाद की जब आवश्यकता पड़ती है तो किसान प्राइवेट दुकानों से खरीदते हैं। समिति अध्यक्ष राजाराम यादव ने बताया कि साधन सहकारी समिति घाटे में चल रही है। पूर्व सरकारों में समिति को वित्तीय सहायता मिलती थी। अब नकदी होने पर ही खाद आदि आती है। तभी वह किसानों को उपलब्ध हो पाती है। घाटे के अभाव में धान क्रय केंद्र भी नहीं खोला जा सका है।

chat bot
आपका साथी