अभाविप के कार्यकर्ताओं ने फूंका ममता का पुतला

पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बंधु प्रकाश पाल उनकी पत्नी व पांच साल के बेटे की हत्या के विरोध

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 10:58 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 10:58 PM (IST)
अभाविप के कार्यकर्ताओं ने फूंका ममता का पुतला
अभाविप के कार्यकर्ताओं ने फूंका ममता का पुतला

सीतापुर : पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बंधु प्रकाश पाल, उनकी पत्नी व पांच साल के बेटे की हत्या के विरोध में सोमवार को जिले के कई कस्बों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है। उनका दावा है कि पाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता थे। इस हत्याकांड के विरोध में परिषद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका है और नारेबाजी भी की है।

औरंगाबाद : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुरानी बाजार में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला फूंका है। प्रदर्शन में आदित्य शाहाबादी आकाश अवस्थी, राजू मौर्य, अनुपम दीक्षित, कमल दीक्षित, कार्तिकेय अवस्थी आदि मौजूद रहे।

महमूदाबाद : अभाविप की नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस मौके पर नगर मंत्री मृत्युंजय तोमर, जिला सह संयोजक रितेश सिंह, नगर अध्यक्ष विजय बारी, तहसील संयोजक मृगांक वर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी