दो पक्षों में हुई मारपीट, कई घायल

सीतापुर : कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते ग्राम रौ¨सगपुर में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई।

By Edited By: Publish:Fri, 26 Aug 2016 10:43 PM (IST) Updated:Fri, 26 Aug 2016 10:43 PM (IST)
दो पक्षों में हुई मारपीट, कई घायल

सीतापुर : कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते ग्राम रौ¨सगपुर में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। जिसमे कई घायल हो गए। पुलिस ने दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज किया है।

रौ¨सगपुर निवासी विनीत कुमार और शैलेंद्र उर्फ छोटू के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हुई। बात अधिक बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आ गए। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिससे कई लोग घायल हो गए। विनीत कुमार पक्ष की ओर से शैलेंद्र कुमार, रामेंद्र कुमार पुत्र रामआसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं शैलेंद्र पक्ष ने शिवम त्रिपाठी पुत्र संतोष, शुभम पुत्र मनोज, प्रशांत पुत्र अशोक, विनीत पुत्र रमाकांत के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला पंजीकृत किया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। कोतवाल रामकुमार गुप्ता ने बताया जांच की जा रही है। शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

तालगांव : थाना क्षेत्र के हरैया गांव में जमीनी विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। घटना के दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें रामू पुत्र मिठास जख्मी हो गया। घटना के बाद थाने पहुंचे जख्मी रामू ने गांव के ही मंगरे, रामजीवन, विक्रम पुत्रगण दुजई के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर घायल को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी