मार्ग दुर्घटना में दो युवकों की मौत

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के दो युवकों की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों कामगार थे। वह मुंबई जाने के लिए रेल का टिकट निकलवाने भानपुर गए थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Sep 2020 10:01 PM (IST) Updated:Mon, 14 Sep 2020 10:01 PM (IST)
मार्ग दुर्घटना में दो युवकों की मौत
मार्ग दुर्घटना में दो युवकों की मौत

सिद्धार्थनगर : डुमरियागंज थाना क्षेत्र के दो युवकों की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों कामगार थे। वह मुंबई जाने के लिए रेल का टिकट निकलवाने भानपुर गए थे।

थाना डुमरियागंज अंतर्गत बगडिहवा निवासी मोतीलाल व जगदीश भानपुर बाइक से रेल टिकट निकलवाने गए थे। वापस लौटते समय महुआरा चौराहे के पास बछड़े को बचाने में पेड़ से टकरा गए। घटना में बाइक सवार जगदीश यादव व मोती राम की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक लॉकडाउन में गांव आए थे और वापसी के लिए टिकट लेने गए थे। जगदीश यादव की शादी चार साल पहले हुई थी। डुमरियागंज विधायक आरपी सिंह ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बधाया उन्होने कहा कि आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के लिए प्रयास करेंगे।

chat bot
आपका साथी