दो मानव तस्कर गिरफ्तार, पांच किशोर मुक्त

एसएसबी जवानों ने अलग-अलग मामलों में पांच किशोरों को दो मानव तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों का नाम नेपाल के थाना लुम्बिनी के ग्राम सेखुवादाड़ निवासी सलमान खान व ग्राम छोटकी पड़रिया निवासी मोहम्मद अजीज है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Feb 2020 11:41 PM (IST) Updated:Tue, 04 Feb 2020 06:10 AM (IST)
दो मानव तस्कर गिरफ्तार, पांच किशोर मुक्त
दो मानव तस्कर गिरफ्तार, पांच किशोर मुक्त

सिद्धार्थनगर : एसएसबी जवानों ने अलग-अलग मामलों में पांच किशोरों को दो मानव तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों का नाम नेपाल के थाना लुम्बिनी के ग्राम सेखुवादाड़ निवासी सलमान खान व ग्राम छोटकी पड़रिया निवासी मोहम्मद अजीज है। रविवार देर शाम नेपाल सीमा के ककरहवा सीमा के पिलर संख्या 544 के पास एसएसबी जवान गश्त कर रहे थे। इसी दौरान तीन किशोर नेपाल की ओर से आते दिखे। जवानों ने उन्हें रोक कर पूछताछ की तो सभी ने बताया कि आरोपित नौकरी का झांसा देकर मुंबई ले जा रहा था। दूसरा मामला सोमवार दिन में पकड़ा गया है। इसमें एसएसबी ने दो किशोर के साथ आरोपित को पकड़ा है। कमांडेंट एसएसबी अमित कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपित व मुक्त किशोरों को नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी