घर के स्टोर रूम में मिला गरुण पक्षी,देखने जुटे लोग

थानाक्षेत्र के ग्राम अमौली में सोमवार की सुबह गांव निवासी एक व्यक्ति के घर से अल्पवयस्क गरुण पक्षी मिला है। पक्षी मिलने के बाद गांव के लोगों ने इसे भगवान विष्णु का वाहन मानकर पूजा अर्चना प्रारंभ कर दिया। दोपहर बारह बजे पक्षी के मिलने की सूचना डायल हंड्रेड व वन विभाग को दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 Dec 2018 11:33 PM (IST) Updated:Mon, 31 Dec 2018 11:33 PM (IST)
घर के स्टोर रूम में मिला गरुण पक्षी,देखने जुटे लोग
घर के स्टोर रूम में मिला गरुण पक्षी,देखने जुटे लोग

सिद्धार्थनगर: थानाक्षेत्र के ग्राम अमौली में सोमवार की सुबह गांव निवासी एक व्यक्ति के घर से अल्पवयस्क गरुण पक्षी मिला है। पक्षी मिलने के बाद गांव के लोगों ने इसे भगवान विष्णु का वाहन मानकर पूजा अर्चना प्रारंभ कर दिया। दोपहर बारह बजे पक्षी के मिलने की सूचना डायल हंड्रेड व वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे वन दारोगा ने पक्षी के गरुण होने की पुष्टि की और उसे साथ ले गए। इसी महीने में गालापुर महाकाली स्थान के यज्ञमंडप में भी गरुण पक्षी के बच्चे कौतूहल का विषय बने थे।

भनवापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत अमौली के अशोक तिवारी के घर स्टोर रूम में सोमवार की सुबह एक विचित्र पक्षी तब देखा गया जब उनकी पत्नी स्टोर रूम से राशन निकालने गईं। कमरे की मेज पर एक विचित्र पक्षी को देख उन्होंने घर वालों को इस बावत सूचित किया। धीरे-धीरे बात गांव ही नहीं आसपास के अन्य गांव तक भी पहुंच गई। लोग इसे देखने के लिए जुटने लगे। कुछ बुजुर्गों ने इसकी पहचान गरुण पक्षी के रूप में क्या की सभी इसे भगवान विष्णु का वाहन मानकर पूजा अर्चना करने लगे। दोपहर बारह बजे तक यह क्रम चला इसी बीच किसी ग्रामवासी ने डायल हंड्रेड व वन विभाग को विचित्र पक्षी के मिलने की सूचना दी। डुमरियागंज तहसील के बुढ़ऊ वन रेंज के वन दारोगा आरके चौधरी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि यह अल्पवयस्क गरुण पक्षी ही है। उनके निर्देश पर गांव का एक व्यक्ति पक्षी को झोले में रखकर बुढ़ऊ तक पहुंचाने गया। वन दारोगा आरके चौधरी ने बताया कि पक्षी कुछ बीमार लग रहा है। पहले इसका इलाज कराया जाएगा फिर छोड़ा जाएगा।

chat bot
आपका साथी