नया कंटेनमेंट जोन बना पचपेड़वा, चिल्हिया में बढ़ी सतर्कता

सोमवार की सुबह प्रशासनिक अमला व अन्य विभागों के अधिकारी गांव में पहुंचे। घर व गलियों को सैनिटाइज करना शुरू कर दिया गया। सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 10:02 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 10:02 PM (IST)
नया कंटेनमेंट जोन बना पचपेड़वा, चिल्हिया में बढ़ी सतर्कता
नया कंटेनमेंट जोन बना पचपेड़वा, चिल्हिया में बढ़ी सतर्कता

सिद्धार्थनगर : इटवा तहसील क्षेत्र का ग्राम पचपेड़वा रविवार देर रात नया कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। यहां एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह एक सप्ताह तक अपने घर में रुका था। गांव के सभी संपर्क मार्गों को सील कर दिया गया है। गांव में 450 परिवार हैं। प्रशासन ने गांव में जरुरी सामानों के आपूर्ति शुरू करा दी है। लोगों को घरों में रहने की सलाह दी जा रही है।

सोमवार की सुबह प्रशासनिक अमला व अन्य विभागों के अधिकारी गांव में पहुंचे। घर व गलियों को सैनिटाइज करना शुरू कर दिया गया। सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। गांव के बाहर पुलिस जवानों को तैनात किया गया। स्वास्थ्य विभाग की नौ टीम घरों के सर्वे में लगाई गई है। ऐसे लोगों की खोज शुरू कर दी गई है, जो पॉजिटिव युवक व उसके परिजनों के संपर्क में आया है। एसडीएम बांसी के साथ सीएचसी अधीक्षक बीडीओ सतीश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। अधीक्षक सीएचसी इटवा डा. वीके वैद्य ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव युवक के परिवार में 12 सदस्य हैं। इनके अलावा दो अन्य का नमूना जांच के लिए भेजा जा रहा है। एसडीएम इटवा विकास कश्यप ने बताया कि गांव की सीमा सील कर दी गई है। खाद्य पदार्थ व जरूरी सामान की आपूर्ति के लिए चिह्नित दुकानदारों को पास जारी किया जा रहा है। वहीं शोहरतगढ़ तहसील के चिल्हिया बाजार में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद यहां सतर्कता बढ़ा दी गई है। ग्रामीण बाजार व गांव में आशा कार्यकर्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम संपर्क में आए लोगों की जांच में जुट गई है। थर्मल स्क्रीनिग शुरू कर दिया गया है। 10 मई को कोरोना पॉजिटिव दिल्ली से गांव आया था। खेतान इंटर कालेज में थर्मल स्क्रीनिग कराने के बाद बाजार के प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटाइन कराया गया। 10 वर्षीय पुत्र भोजन लेकर स्कूल में जाता था और बर्तन में देने के बाद वापस लौट आता था। प्रभारी सीएचसी शोहरतगढ़ डा. पीके वर्मा ने बताया कि बाजार में सतर्कता बढ़ा दी गई है। लोगों की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी