पांच करोड़ के विकास कार्य का शिलान्यास

नगर पंचायत क्षेत्र में पांच करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्य का शिलान्यास सांसद जगदंबिका पाल विधायक शोहरतगढ़ अमर सिंह चौधरी अध्यक्ष नगर पंचायत बबीता कसौधन ने सोमवार को किया। नगर पंचायत में विकास की गंगा बहाने का दावा किया। सभी विकास कार्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय शहरी नगर विकास योजना में किया जाएगा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Mar 2019 10:18 PM (IST) Updated:Mon, 04 Mar 2019 10:18 PM (IST)
पांच करोड़ के विकास कार्य का शिलान्यास
पांच करोड़ के विकास कार्य का शिलान्यास

सिद्धार्थनगर : नगर पंचायत क्षेत्र में पांच करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्य का शिलान्यास सांसद जगदंबिका पाल, विधायक शोहरतगढ़ अमर सिंह चौधरी, अध्यक्ष नगर पंचायत बबीता कसौधन ने सोमवार को किया। नगर पंचायत में विकास की गंगा बहाने का दावा किया। सभी विकास कार्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय शहरी नगर विकास योजना में किया जाएगा। सफाई कर्मियों में ड्रेस वितरण किया गया।

सांसद ने कहा कि विश्व पटल पर राष्ट्र मजबूत हुआ है। विकास कार्य धरातल पर दिख रहे है। यह सिर्फ भाजपा सरकार के ही दौर में संभव है। जनता इसे समझती है। विधायक शोहरतगढ़ ने कहा कि लोकसभा में एक बार फिर से केंद्र में सरकार बनेगी। अध्यक्ष नगर पंचायत ने कहा कि शहीद स्मारक का सौंदर्यीकरण कार्य कराया जाएगा। वाटर प्लांट लगाया जाएगा। वार्डों के रोड को बनाने के साथ नालियों का निर्माण किया जाएगा। योगेंद्र प्रताप सिंह, कौशलेंद्र त्रिपाठी, चतुर्भुजी पांडेय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन प्रभारी देवीपाटन मंडल हियुवा सुभाष गुप्ता ने किया। इस दौरान अध्यक्ष व्यापार मंडल विजय परसरामका, अशोक बोरा, सभासद संजीव जायसवाल, मनोज गुप्ता, डा. राजकुमार गुप्ता, रवि अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, शिवंचद्र भारती, लवकुश सैनी, रामदास मौर्या, जगदंबिका प्रसाद त्रिपाठी, नर्वदेश्वर मणि आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी