अस्पताल में नाबालिग से छेड़खानी, आरोपित गिरफ्तार

सदर थाना पुलिस ने गुरुवार को नाबालिग से छेड़खानी के मामले में आरोपित को गिरफ्तार किया है। वह बुधवार की रात करीब आठ बजे थरौली स्थित निजी अस्पताल में नाबालिग से छेड़खानी कर रहा था। पुलिस ने उसे पोखरभिटवा गांव के पास गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Sep 2020 10:34 PM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 05:13 AM (IST)
अस्पताल में नाबालिग से छेड़खानी, आरोपित गिरफ्तार
अस्पताल में नाबालिग से छेड़खानी, आरोपित गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर : सदर थाना पुलिस ने गुरुवार को नाबालिग से छेड़खानी के मामले में आरोपित को गिरफ्तार किया है। वह बुधवार की रात करीब आठ बजे थरौली स्थित निजी अस्पताल में नाबालिग से छेड़खानी कर रहा था। पुलिस ने उसे पोखरभिटवा गांव के पास गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित का नाम सुजीत कुमार शर्मा है जो कोतवाली के लोटन के पंडितपुर का निवासी है।

सदर थाना क्षेत्र एक गांव निवासी नाबालिग की मां निजी अस्पताल में भर्ती हैं। वह उनकी देखभाल करने के लिए वहां मौजूद थी। रात को वह नित्यक्रिया के लिए महिला शौचालय में गई थी। मौका देख आरोपित अंदर घुस गया। छेड़खानी करने लगा तो वह शोर मचाते हुए किसी प्रकार भाग कर बाहर आई। कुछ लोगों ने आरोपित को पकड़ना चाहा तो वह धक्कामुक्की करते हुए फरार हो गया। कार्रवाई करने वाली टीम में एसओ सदर राजेंद्र बहादुर सिंह, एसआइ राकेश त्रिपाठी, आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी