विविध कार्यक्रमों से गुजरा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन

सिद्धार्थनगर : हियुवा व भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवा स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 10:31 PM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 10:31 PM (IST)
विविध कार्यक्रमों से गुजरा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन
विविध कार्यक्रमों से गुजरा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन

सिद्धार्थनगर : हियुवा व भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान विधायक राघवेन्द्र प्रताप ¨सह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में मरीजों के बीच फल का वितरण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि चार वर्ष में पार्टी ने देश की भलाई के लिए जो कार्य किए वह पिछले साठ वर्ष में नहीं हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों व प्रयासों की देन है कि देश लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। आम आदमी की समस्याओं का समाधान हो रहा है। गरीबों के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की लंबी आयु की कामना की। संबोधन के उपरांत विधायक, कार्यकर्ताओं के साथ पीएचसी डुमरियागंज में भर्ती मरीजों के बीच गए और उनमें फल का वितरण किया। चिकित्साधिकारी डा. मुस्तकीम अंसारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव मिश्रा, शंभू अग्रहरि, श्याम सुंदर अग्रहरि, अशोक श्रीवास्तव, ¨रकू आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। शोहरतगढ़ कार्यालय ने नगर पंचायत सभागार में हियुवा देवी पाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र शंकर मोदी का 68 वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।

शोहरतगढ़ कार्यालय के अनुसार पीएम मोदी के जन्मदिन पर हियुवा नेता सुभाष गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को 2019 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को दिल्ली सदन की कुर्सी पर एक बार फिर से बैठाने के लिए संकल्प लिया। इस दौरान संजय कसौधन, सौरभ गुप्ता, कमलेश गुप्ता, प्रधान मोहम्मद आसिम नैययर, सोनू पहलवान, संतोष कुमार, अशोक निगम, चंद्रशेखर, मनोज तिवारी, विवेक निगम, राजेश आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी