अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर निकाला पैदल मार्च

सिद्धार्थनगर : खेसरहा के ग्राम बन्हैती में बीते 12 माई को हुई विवाहिता ¨वध्यवासिनी की हत्या पर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 May 2018 11:17 PM (IST) Updated:Thu, 24 May 2018 11:17 PM (IST)
अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर निकाला पैदल मार्च
अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर निकाला पैदल मार्च

सिद्धार्थनगर : खेसरहा के ग्राम बन्हैती में बीते 12 माई को हुई विवाहिता ¨वध्यवासिनी की हत्या पर जारी राजनैतिक गुबार थम नही रह है। घटना में शामिल मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी में अक्षम साबित हो रही खेसरहा पुलिस ने राजनैतिक दलों को आक्रोशित करने का मौका दे दिया है। गुरुवार की सुबह अपना दल यूथ के प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त चौधरी के नेतृत्व में करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घोसियारी बाजार पैदल मार्च निकाला गया। दल के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाले जाने वाले पैदल मार्च की भनक खेसरहा पुलिस को हो जाने से एक दर्जन पुलिस कर्मी सुबह से ही क्षेत्र में डेरा डाल दिये थे। करीब 10 बजे निकले मार्च में कार्यकर्ता पुलिस की नाकामी को कोसते और पीड़ित परिवार को अविलम्ब न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे। उनके उग्र तेवर से बाजार के दुकानदार सहित पुलिस के जवान भी सकते में रहे। बाजार से होते हुए पीड़ित परिवार के घर पहुंच मार्च जब समाप्त हो गया तब लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान यूथ प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी घटना के एक पखवारा बाद तक न होना पुलिस की नाकामी को बयां करता है। उन्होंने प्रशासन को एक सप्ताह का समय देते हुए कहा कि यदि इस समय मे गिरफ्तारी नही हुई तो इसके बाद बड़े संघर्ष का एलान किया जाएगा। जिलाध्यक्ष आत्मा राम पटेल की अध्यक्षा में आयोजित हुए पैदल मार्च में अनूप यादव, सूर्य प्रकाश चौधरी, आदर्श चौधरी, कन्हैया यादव, ¨प्रश ¨सह , सूर्य प्रकाश चौधरी, डा. अनूप यादव, जय ¨हद तिवारी, आशुतोष मिश्रा, अश्वनी पांडेय आदि उपस्थित रहे।

इनसेट..

अपनी ही सरकार से खफा सहयोगी

अपना दल एस की युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भले ही हमारी सरकार है मगर प्रशासन के तौर तरीकों ने हमें क्षुब्ध कर रखा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तक मैनेज हो गई। क्या कर रहे हैं अफसर। आहत प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सोमवार को वे स्वयं मुख्यमंत्री से मिलकर इस मामले की जानकारी देंगे। साथ ही पार्टी की मुखिया को भी बदतर कानून व्यवस्था से अवगत कराएंगे।

chat bot
आपका साथी