मरीजों में फल वितरित

शनिवार को संयुक्त जिला अस्पताल में फल वितरण किया गया। टीम समर्पण के सदस्यों ने भर्ती मरीजों को केला सेब संतरा आदि वितरित किया। टीम के अध्यक्ष सनी उपाध्याय ने कहा कि रामनवमी के उपलक्ष्य में फल वितरण का आयोजन किया गया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Apr 2019 11:44 PM (IST) Updated:Sun, 14 Apr 2019 06:17 AM (IST)
मरीजों में फल वितरित
मरीजों में फल वितरित

सिद्धार्थनगर : शनिवार को संयुक्त जिला अस्पताल में फल वितरण किया गया। टीम समर्पण के सदस्यों ने भर्ती मरीजों को केला, सेब, संतरा आदि वितरित किया। टीम के अध्यक्ष सनी उपाध्याय ने कहा कि रामनवमी के उपलक्ष्य में फल वितरण का आयोजन किया गया। संस्था का मकसद लोगों को राहत प्रदान करना है। अध्यक्ष उपाध्याय ने कहा कि टीम द्वारा सामाजिक दायित्वों का निर्वहन हमेशा किया जाता रहेगा। संस्था का मकसद गरीबों की सेवा करना है। गंगा मिश्रा,अरुण उपाध्याय,अजय पांडेय,राम मिश्रा,विवेक मणि,विवेक मिश्रा,अंकुर पांडेय,गुड्डू चतुर्वेदी,सुशील पाण्डेय,रवि सहानी,धनराज यादव,अखिलेश यादव,पवन पांडेय,गोलू यादव,प्रकाश,विजय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी