प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से बढ़ता है आत्मविश्वास

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं ने एकल नृत्य गायन चित्रकला खिलौना बनाने की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। मेजबान के साथ सिद्धार्थ शिक्षा निकेतन शिवपति इंटर कालेज जीजीआइसी बांसी व तेतरी बाजार ठाकुर वेणी माधव सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र व छात्राओं ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 12:20 AM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 12:20 AM (IST)
प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से बढ़ता है आत्मविश्वास
प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से बढ़ता है आत्मविश्वास

सिद्धार्थनगर : जय किसान इंटर कालेज सकतपुर सनई में शुक्रवार को कला उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं ने एकल नृत्य, गायन, चित्रकला, खिलौना बनाने की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। मेजबान के साथ सिद्धार्थ शिक्षा निकेतन, शिवपति इंटर कालेज, जीजीआइसी बांसी व तेतरी बाजार, ठाकुर वेणी माधव सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र व छात्राओं ने भाग लिया।

डीआइओएस अवधेश नारायण मौर्या ने कहा कि छात्र व छात्राओं में नैसर्गिक प्रतिभा होती है। इस प्रतिभा को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे कैरियर बनाने में सहयोग मिलेगा। छात्रों को पढ़ाई के साथ वह काम करना चाहिए, जिसमें उन्हें आत्मसंतुष्टि मिले। गायन, वादन व नृत्य का अभ्यास करने से आत्मविश्वास बढ़ता है। गायन में शिवपति इंटर कालेज के मनीष यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में ठाकुर वेणीमाधव विद्या मंदिर की सृष्टि चौरसिया ने पहला स्थान लगाया। एकल नृत्य में जीजीआइसी बांसी की रूपाली ने शानदार भाव नृत्य करते हुए सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी क्रम में वादन में शिवपति इंटर कालेज की ऊर्जाप्रभा को प्रथम स्थान मिला है। जबकि मिट्टी का खिलौना बनाने में जय किसान इंटर कालेज की वंदना गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस सफलता पर कालेज प्रबंधन ने वंदना के कार्यो का सराहा। अध्यक्षता जय किसान इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अंगद प्रसाद ने किया। निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज बहोरवा देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, व सच्चिदानंद शुक्ल रहे। प्रधानाचार्या जीजीआइसी बांसी जया मिश्रा, ऊषा मिश्रा, प्रियंका, मनोहर, महजबीन, आफरीन, प्रियरंजना सोनी, स्नेहा श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार, विजय प्रताप पांडेय, जीना मद्देशिया, चंद्रभान, मोनू मौर्य, देवेंद्र ओझा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी