छठ पर्व के बहाने दे रहे सियासत को धार

सिद्धार्थनगर : छठ पर्व के बहाने विभिन्न राजनैतिक दलों को लोग अपनी सियासत को धार देने लगे हैं। 2019 ल

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 10:33 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 10:33 PM (IST)
छठ पर्व के बहाने दे रहे सियासत को धार
छठ पर्व के बहाने दे रहे सियासत को धार

सिद्धार्थनगर : छठ पर्व के बहाने विभिन्न राजनैतिक दलों को लोग अपनी सियासत को धार देने लगे हैं। 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक सरगर्मी राप्ती तट पर साफ देखने को मिली। तट पर मौजूद पेड़ों से लेकर पुल की रे¨लग तक विभिन्न दलों के बीच बैनर पोस्टर वार छिड़ा दिखाई दिया। इसमें नगर पालिका चुनाव को लेकर भी कुछ लोग इस पर्व के बहाने अपनी जमीन अभी से तैयार करने की कोशिश में लगे रहे।

लोकसभा चुनाव को लेकर वैसे सभी दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा भागदौड़ की जा रही है। हर दल के लोग अपने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से गांव-गांव जाकर जनता के बीच घुसपैठ बनाने की कोशिश में लगे हैं। प्रमुख दलों भाजपा, बसपा, सपा व कांग्रेस से अपनी दावेदारी सिद्ध करने के लिए नित्य नए कार्यक्रमों के जरिए अपनी ताकत दिखाने में जुटे हैं। जिसको लेकर चाहे कोई पर्व व त्योहार हो या फिर कोई सामाजिक आयोजन दलों संभावित उम्मीदवारों की चहलकदमी तेज हो जाती है। छठ पर्व पर भी इनकी उपस्थिति बैनर पोस्टरों के माध्यम से राप्ती तट पर दिखाई दी। दीपावली के बाद अब लोग दो दिन पूर्व से ही छठ की बधाई देते हुए बडे़-बडे़ बैनर, पोस्टर व होर्डिग लगाना शुरू कर दिए। इससे सड़क, गली कूचों से लेकर राप्ती तट का वह घाट भी पट गया है, जहां मंगलवार की सांय व बुधवार की भोर में छठ व्रतियों की मौजूदगी रहेगी। लोग इस पर्व के बहाने अपनी राजनैतिक जमीन तैयार करने के प्रयास में लगे रहे। यहीं नही कुछ लोग छठ व्रतियों के साथ आने वाली भीड़ को चाय पानी पिलाने के लिए जहां स्टाल लगवा दिए हैं, वहीं कुछ पूजन सामग्री को वितरित कर रहे थे। नगर निवासी रामदेव पांडेय, जगदीश प्रसाद, गो¨वद चंदवानी, विवेक मिश्रा, सुदामा प्रसाद, प्रहलाद पांडेय, जगदीश मौर्य का कहना है कि सभी पर्व व त्योहार प्रति वर्ष आते हैं पर बीते वर्षो में इस तरह का सहयोग व चहलकदमी नहीं दिखाई दी। लोक सभा चुनाव अब नजदीक है तो सभी लड़ाकू कम समय में अपनी सियासत चमकाने को बेताब दिखाई पड़ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी