देवी दर्शन के लिए पंडालों में उमड़ रही भीड़

सिद्धार्थनगर : पूर्णिमा के अवसर पर विसर्जित की जाने वाली मां दुर्गा प्रतिमा के पंडालों पर इन दिनों भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। माँ दुर्गा के दर्शन व पूजन के लिए श्रद्धालुओं का प्रेम भाव पूरे चरम पर है। जैसे-जैसे विसर्जन की तिथि नजदीक आ रही है, लोगों की आस्था का सैलाब आसमान छूता नजर आ रहा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Oct 2018 11:04 PM (IST) Updated:Mon, 22 Oct 2018 11:04 PM (IST)
देवी दर्शन के लिए पंडालों में उमड़ रही भीड़
देवी दर्शन के लिए पंडालों में उमड़ रही भीड़

सिद्धार्थनगर :

पूर्णिमा के अवसर पर विसर्जित की जाने वाली मां दुर्गा प्रतिमा के पंडालों पर इन दिनों भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। माँ दुर्गा के दर्शन व पूजन के लिए श्रद्धालुओं का प्रेम भाव पूरे चरम पर है। जैसे-जैसे विसर्जन की तिथि नजदीक आ रही है, लोगों की आस्था का सैलाब आसमान छूता नजर आ रहा है। प्रतिमा स्थापना के बाद से सुबह-सायं श्रद्धालु की भीड़ पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रही है, जिससे पूरा वातावरण भक्ति मय बना रहता है।

क्षेत्र के हल्लौर, बेवा, महुआरा, बयारा, भानपुररानी आदि स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन पूर्णमासी पर होता है। यहां नवरात्र पर्व पर स्थापित की गई प्रतिमा इन दिनों मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रतिमा पंडालों पर पूरा वातावरण भक्ति मय बना हुआ है। देर रात्रि तक टीवी व पर्दे पर धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन हो रहे हैं। मां भक्ति जागरण की भी धूम मची हुई है। दुर्गा पूजा समारोह समिति के पदाधिकारी व सदस्य कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने हेतु पूरा योगदान दे रहे हैं। दुर्गा पूजा पंडालों में भक्ति गीतों एवं जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहता है। भवानीगंज प्रतिनिधि के अनुसार बयारा गांव में मां दुर्गा प्रतिमा चौबीस अक्टूबर को विसर्जित की जाएगी। अब जबकि मात्र दो दिन का समय बचा है, भक्तों का उत्साह चरम पर पहुंच रहा है। भानपुररानी, मस्जिदिया आदि स्थानों पर भी स्थापित प्रतिमा पंडालों पर रौनक पूरे शबाब पर बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी