नेपाल-भारत के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता अटूट: माता प्रसाद

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री व नेकपा (माओवादी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्प कमल दहालप्रचंडने विजयनगर गांव पालिका द्वारा आयोजित मुशायरा एवं कवि सम्मेलन में कहा कि यहां पर सड़क कृषि रोजगार सहित सभी विकास कार्य के लिए केंद्र सरकार द्वारा भरपूर सहयोग किया जाएगा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 11:53 PM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 11:53 PM (IST)
नेपाल-भारत के बीच रोटी-बेटी 
का रिश्ता अटूट: माता प्रसाद
नेपाल-भारत के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता अटूट: माता प्रसाद

सिद्धार्थनगर : नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री व नेकपा (माओवादी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्प कमल दहाल'प्रचंड'ने विजयनगर गांव पालिका द्वारा आयोजित मुशायरा एवं कवि सम्मेलन में कहा कि यहां पर सड़क, कृषि, रोजगार सहित सभी विकास कार्य के लिए केंद्र सरकार द्वारा भरपूर सहयोग किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि भारत और नेपाल की साझा विरासत के कारण दोनों के बीच रोटी-बेटी का संबंध है। इसकी अखंडता के बीच कोई नहीं आ सकता। नेपाल के केंद्रीय कृषि मंत्री चक्रपाणि खनाल ने कहा कि कृषि मंत्रालय के द्वारा इस क्षेत्र में ¨सचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नौमुरे जल विद्युत परियोजना की शुरुआत की जाएगी। इससे पहले मुशायरे की शुरुआत जाहिद आजाद ने ईश वंदना एवं अना देहलवी ने कैसे करूं तेरी वंदना ओ मां शारदे से किया। नेपाल के बाल कवि अविरल पोखरेल ने नेपाल के शहीदों को नमन नेपाली कविता प्रस्तुत कर सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। शायरा शबीना अदीब ने अंधेरों की हर साजिश नाकाम हो जाये तथा खामोश लब हैं, झुकीं हैं पलकें, दिलों में उल्फत नई नई है सुना कर मुशायरे को नई ऊंचाई पर पहुंचायी। संचालन अ़फरो•ा तालिब एवं अध्यक्षता मेयर गोपाल बहादुर थापा मगर ने किया। पूर्व मंत्री व सांसद हृदयेश त्रिपाठी, पूर्व मंत्री व सांसद बृजेश गुप्त, राम नरेश उपाध्याय, वीरेंद्र मिश्र, महादेव पोखरेल, मंगल गुप्त, शिवम उपाध्याय,राजाराम यादव, रंग बहादुर यादव,सिराज फारुकी, स. गुरुशरण ¨सह, जावेद आलम खान, श्याम मिश्र उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी