सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर में किया स्कूल चलो अभियान का आगाज

प्रदेश सरकार का प्रयास है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रह जाए। इस अभियान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बेहद गंभीर है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Mon, 02 Apr 2018 12:23 PM (IST) Updated:Mon, 02 Apr 2018 02:03 PM (IST)
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर में किया स्कूल चलो अभियान का आगाज
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर में किया स्कूल चलो अभियान का आगाज

सिद्धार्थनगर (जेएनएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के शैक्षिक सत्र का आगाज किया। सीएम ने सिद्धार्थनगर में आज स्कूल चलो अभियान का आगाज किया।

प्रदेश सरकार का प्रयास है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रह जाए। इस अभियान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बेहद गंभीर है। उन्होंने आज सिद्धार्थनगर में स्कूल चलो अभियान का आगाज किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सिद्धार्थनगर में बेसिक शिक्षा कार्यालय के पास ग्राउंड में बच्चों को यूनिफार्म और बैग का वितरण किया।

प्रदेश के प्राथमिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक 1 करोड़ 16 लाख 93 हजार 800 विद्यार्थी और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक 37 लाख 28 हजार 247 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में बच्चे शिक्षा से वंचित हैं। इस अभियान से ऐसे बच्चों को जो प्राथमिक शिक्षा से वंचित है शिक्षा अभियान से जोड़े जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसदों विधायकों और निकायों सहित जनप्रतिनिधियों को पत्र लिख अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है। शिक्षा से वंचित छात्रों को प्रेरित करने के लिए सरकार तमाम प्रयास कर रही है। बच्चे को यूनिफार्म, स्कूल बैग, जूते- मोजे निशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1:30 बजे पिपराइच के कोआपरेटिव इंटर कालेज पहुंचेगे। यहा भी 1:40 से 2:40 बजे तक दस्तक अभियान व स्कूल चलो कार्यक्रम का शुभारंभ करने के साथ ही वह छात्र-छात्राओं में ड्रेस का वितरण भी करेंगे। यहीं पर मुख्यमंत्री विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण करने के बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 2:45 से 3:05 बजे तक मलिन बस्ती सुभाष नगर का निरीक्षण करेंगे। 3:15 से 3:45 तक सीएम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच का निरीक्षण एंव टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करेंगे। यहां कार्यक्रम के समापन के बाद वह गोरखनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वांचल के दो दिन के दौरे पर है। सिद्धार्थनगर के बाद उनका गोरखपुर, देवरिया और संतकबीरनगर का भी दौरा है। 

chat bot
आपका साथी