संदिग्ध परिस्थितियों में जली दो महिलाएं पहुंची अस्पताल

जिले के दो विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी दो महिलाओं को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। इसमें से एक की हालत अत्यंत नाजुक है। उसका नाम सुनीता(32) पत्नी अजीत निवासी टीकुर थाना खेसरहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 10:36 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 10:36 PM (IST)
संदिग्ध परिस्थितियों में जली  दो महिलाएं पहुंची अस्पताल
संदिग्ध परिस्थितियों में जली दो महिलाएं पहुंची अस्पताल

सिद्धार्थनगर : जिले के दो विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी दो महिलाओं को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। इसमें से एक की हालत अत्यंत नाजुक है। उसका नाम सुनीता(32) पत्नी अजीत निवासी टीकुर थाना खेसरहा है। दूसरी महिला का नाम करिश्मा(20) पुत्र उमेश निवासी महुआ खुर्द थाना गोल्हौरा है।

सुबह सुनीता घर पर खाना बनाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में जल गईं। उसे बुधवार सुबह करीब दस बजे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर बताया है। यह भी बताया कि वह 90 फीसद से अधिक जल चुकी है। दूसरी घटना गोल्हौरा थाना क्षेत्र के ग्राम महुआ खुर्द की है। उसे भी सुबह करीब साढ़े नौ बजे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। बताया जाता है कि करिश्मा पुत्री उमेश सुबह संदिग्ध परिस्थिति में झुलस गई। चिकित्सकों ने बताया कि करिश्मा की स्थिति में सुधार है। सुनीता की हालत नाजुक बताया है।

chat bot
आपका साथी