भारत चंद्रमा तक पहुंचने वाला दुनिया का बना चौथा देश:सांसद

सिद्धार्थनगर: सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि आजादी के बाद स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई एवं 2014 में वर्त

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Jul 2019 11:39 PM (IST) Updated:Tue, 23 Jul 2019 11:39 PM (IST)
भारत चंद्रमा तक पहुंचने वाला 
दुनिया का बना चौथा देश:सांसद
भारत चंद्रमा तक पहुंचने वाला दुनिया का बना चौथा देश:सांसद

सिद्धार्थनगर: सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि आजादी के बाद स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई एवं 2014 में वर्तमान में नरेंद्र मोदी की सरकार ने भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यशस्वी प्रधानमंत्री के अथक प्रयास की बदौलत आज चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण से भारतवर्ष दुनिया का चौथा चंद्रमा तक पहुंचने वाला देश बन चुका है।

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जिला कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग समापन के दौरान संबोधित कर रहे थे। कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज से सबसे निचले तबके के व्यक्ति को समाज के मुख्यधारा से जोड़ने को लेकर अनेक परियोजनाओं के माध्यम से लगातार कार्य कर रहे हैं। कहा भाजपा देश की अगड़े पिछड़े, अनुसूचित सभी को साथ लेकर एक समाजवादी विचारधारा से आगे बढ़ रही है। हर क्षेत्र में ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की। जिसके तहत भ्रष्टाचार पर काफी प्रहार हुआ और आज लाभार्थियों के खाते में सीधे धनराशि पहुंच रही है। जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतराज यादव, क्षेत्रीय महामंत्री प्रेम चंद्र मिश्र ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए संगठनात्मक कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आवाहन किया। संचालन जिला महामंत्री दिलीप चतुर्वेदी ने किया। राजेन्द्र पांडेय, साधना चौधरी, परमात्मा पांडेय, दीपक मौर्य, केशभान राय, राजकुमारी पाण्डेय, शिवशरण चौरसिया, मधुसूदन अग्रहरि, मुन्नी देवी, रामशंकर यादव, मोनी पांडेय, पुष्पा त्रिपाठी, दीपिका शाह, सरोज शुक्ल, विदुमती मिश्र, प्रिस गुप्ता आदि मौजूद रहे ।

chat bot
आपका साथी