विद्युत कर्मचारियों ने सरकार को चेताया

पूर्व से चली आ रही मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने दो दिवसीय हड़ताल का एलान किया है। मंगलवार को तहसील के सभी फीडरों व सब स्टेशनों पर कार्यरत विद्युत कर्मचारियों ने हड़ताल में अपनी भागीदारी निभाई

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Jan 2019 11:00 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jan 2019 11:00 PM (IST)
विद्युत कर्मचारियों ने सरकार को चेताया
विद्युत कर्मचारियों ने सरकार को चेताया

सिद्धार्थनगर : पूर्व से चली आ रही मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने दो दिवसीय हड़ताल का एलान किया है। मंगलवार को तहसील के सभी फीडरों व सब स्टेशनों पर कार्यरत विद्युत कर्मचारियों ने हड़ताल में अपनी भागीदारी निभाई। पावर हाऊस पर अधिशाषी अभियंता संतोष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में मौजूद रह कर अपने मांगों के समर्थन में सरकार विरोधी नारा लगाते हुए कहा कि यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो हड़ताल के बाद अब वृहद आंदोलन का एलान होगा।

हड़ताल की अध्यक्षता कर रहे एसडीओ दीपक ¨सह कहा कि विद्युत सुधार बिल 18 को वापस लेते हुए सभी कर्मियों की पुरानी पेंशन की बहाली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मियों को स्थाई करने के बजाय विद्युत निगम को निजी हाथों में सौंपने का मन बना रही सरकार यदि मांगों पर अविलंब विचार नहीं करेगी तो संघर्ष और बढेगा। ऐसी दशा में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस दौरान रितेश कौशल, रामजी मिश्रा, गौरव कुमार, ज्ञानेश मिश्रा, रविकांत, फिरोज अहमद, राधेश्याम, अजय श्रीवास्तव आदि विद्युत कर्मी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी