विश्वसनीय होती है जागरण की खबर

75 वर्ष का सफर पूर्ण कर चुका दैनिक जागरण आज भी विश्वसनीयता की कसौटी पर खरा है। मेरी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Dec 2017 11:37 PM (IST) Updated:Mon, 18 Dec 2017 11:37 PM (IST)
विश्वसनीय होती है जागरण की खबर
विश्वसनीय होती है जागरण की खबर

75 वर्ष का सफर पूर्ण कर चुका दैनिक जागरण आज भी विश्वसनीयता की कसौटी पर खरा है। मेरी भी उम्र 94 वर्ष की हो चुकी है। जब बीस वर्ष का था तभी से समाचार पत्रों में दैनिक मेरा प्रिय अख्बार रहा। आज तक हम इससे अलग नहीं हो पाए। जागरण की हर खबर सच्चाई होती है। जबकि आज कल खबरों को सबसे पहले परोसने की होड़ लगी रहती है जिससे खबरों में तथ्यों का अभाव होना स्वाभाविक होता है पर जागरण में यह कमी नहीं मिलती। उसकी खबरें तथ्यों को समेटे सच्चाई पर आधारित होती हैं। हम उसके उत्तरोत्तर वृद्धि की कामना करते हैं।

राम यतन अग्रहरि

वयोवृद्ध, व्यापारी, बांसी

...

हमेशा सजग करता है दैनिक जागरण

दैनिक जागरण अखबार मेरे लिए तो नशा है। आंख खुलते ही जागरण अखबार पर मेरी निगाह केंद्रित हो जाती है। आज के समय में जागरण भारतीय संस्कृति, संस्कारों व नैतिक मूल्यों सहित सरोकारों को सजाने, संवारने का कार्य करता आ रहा है। समय -समय पर बदल रहे राजनैतिक, सामाजिक परिवेश, के साथ सरकारों की नीतियों व अव्यवहारिक कृत्यों के प्रति पाठकों को सचेत करता रहता है। दैनिक जागरण ने सही माने में आपने आपको लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में साबित किया है। सामाजिक चेतना व मानव एवं मानवता की पहचान कराने वाले अखबार का नाम ही दैनिक जागरण है। गांव हो या फिर शहर हर जगह के पाठकों के लिए यह अपने अखबार खबर देता रहता है। कृषि कार्य से संबंधित जानकारी हो या फिर गृहणियों से संबंधित समाचार सभी में इसका प्रस्तुति लाजवाब होती है।

दामोदर साही

प्रभारी गांधी आश्रम, बांसी

.....

जागरण का तेवर व कलेवर सबसे बेहतर

विश्वसनीयता के मामले में जागरण का कोई जवाब नही है। अपने इसी गुण के कारण ही समाचार पत्रों की दुनियां में वह शीर्ष मुकाम पर है। यह अखबार अमीर गरीब को ही नहीं रोजगार पाने वाले और बेरोजगारी की मार झेल रहे लोगों को रोज जगाने का प्रयास करता है। घर की चहर दीवारी में रहने वाली महिलाएं हो या फिर बाहर काम करने वाली सभी के लिए यह अखबार पठनीय सामग्री देता है। समाज की हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए समाज को यह हमेशा आइना दिखाता रहता है। समाज की विभिन्न समस्याओं को प्रकाशित करने के साथ -साथ समय पर किसी न किसी मुद्दे पर इस अभियान चलाया जाना देश, समाज व क्षेत्र के लिए एक बेहतर प्रदर्शन व प्रयास है। जिस दिन दैनिक जागरण नहीं मिलता है उस दिन पूरा दिन खाली -खाली सा लगता है। इसके लिखों व टिप्पणियों में निष्पक्षता ही इस अखबार को औरों से अलग साबित करती है।

उदय प्रताप ¨सह

युवा व्यापारी, बांसी

........

समय के साथ चलता है जागरण

जागरण के 75 वर्ष के सफर में आज भी वह जवान बना हुआ है। इसका कारण समय के साथ चलने वाला अखबार जो है। तमाम समाजिक, राजनैतिक, व्यवहारिक बदलाव में वह अपने आपको तुरंत उसी रूप में प्रस्तुत कर देता है। इससे यह अपनत्व को परोस हमारा मिश्र व सच्चा साथी बन जाता है। मैं हाई स्कूल में जब था तभी से जागरण मेरी पहली पसंद बन चुका था। उच्च शिक्षा से लेकर तैयारी करने तक में जागरण हमें मार्ग दर्शक के रुप में मिला है। इसके नियमित पाठन से हमें कई ऐसी जानकारियां मिल जाया करतीं थी जो हमारी शिक्षा व तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है। इसके पाठकों में छात्र, बूढ़ा, जवान व महिलाओं की एक बड़ी लंबी लिस्ट है जो जागरण की खबरों के आधार पर अपने अंदर समय -समय पर बदलाव लाते रह रहे हैं। खबर व अखबार दोनों पर हमें गर्व है कि वह पाठकों के बीच बेहतर घुसपैठ बना देश को अग्रसर करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

सुभ्रत मोदनवाल

युवा पाठक, बांसी

......

जागरण खबरों में होती है सतर्कता

....

हमारी उम्र 80 की होने वाली है। करीब 30 वर्ष से मैं जागरण का नियमित पाठक हूं। जागरण की खबरों में गुणवत्ता तो होती ही है साथ ही इसमें कार्य करने वाले जागरण कर्मयोगी भी पूरी ईमानदारी व सजगता के साथ खबरों को स्थान देते हैं। किसी सनसनी खेज खबर में जागरण औरों की तरह अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए भड़काऊ खबरों को नहीं परोसता है। जिस खबर से समाजिक समरसता बाधित होने व तनाव व आक्रोश फैलने का डर होता है उन्हें जागरण बडे़ ही सहज व सरल तरीके से पेश करता है सभी मानें में यही सच्ची पत्रकारिता है। गांवों तक में इसके पाठकों की संख्या निरंतर बढ़ने का मतलब कि जागरण अब गांवों का भी बेहतर अखबार हो चुका है। गांवों से लेकर खेती किसानी तक की तमाम ऐसी खबरों को यह समय -समय पर लोगों की राय लेते जो प्रकाशित करता रहता है यह सजग प्रहरी का एक परिचायक है।

चंद्रनाथ पांडेय

सेवानिवृत्त एलआइसी कर्मी

chat bot
आपका साथी