लटकते बिजली के तार से गई युवक की जान

सिद्धार्थनगर : रविवार दोपहर बाद जोगिया कोतवाली के ग्राम पिपरा पाण्डेय में हाईटेंशन तार की चपेट में आ

By Edited By: Publish:Sun, 16 Oct 2016 10:35 PM (IST) Updated:Sun, 16 Oct 2016 10:35 PM (IST)
लटकते बिजली के तार से गई युवक की जान

सिद्धार्थनगर : रविवार दोपहर बाद जोगिया कोतवाली के ग्राम पिपरा पाण्डेय में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मोल्हू पुत्र श्यामलाल(37)की मौत हो गयी। वह वह सदर थाना क्षेत्र के ग्राम मरकट का निवासी था। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है।

मोल्हू लकड़ी का काम करता है। वह गांव से लोहे की सीढ़ी लेकर डाल में कुछ छटनी करने गया था। काम समाप्त होने के बाद पिपरा में दोपहर 3.30 बजे लोहे की सीढ़ी लौटाने जा रहा था। गांव में 11 हजार वोल्ट का तार लटक रहा था। सीढ़ी तार से सटी और वह करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। ग्रामीणों के मुताबिक बिजली का तार वहां पर जमीन से मात्र 6 फिट की ऊंचाई पर है। बावजूद इसके विद्युत विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। लापरवाही के चलते मोल्हू की जान गयी है। मोल्हू के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अपने चार भाइयों में वह सबसे बड़ा था। घर की जीविका वही चलाता था। ग्रामीणों ने यह भी कहा है कि तार को ऊंचा करने के लिए किसी व्यक्ति को रुपया दिया गया था, बावजूद इसके उसे ऊंचा नहीं किया जा सका। हालांकि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिशासी अभियंता विद्युत घनश्याम मिश्र का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। इसे दिखवाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी