सपा, भाजपा ने रोकी विकास की रफ्तार

सिद्धार्थनगर : खुनियांव विकास खंड के मिठौवा चौराहे पर सोमवार को आयोजित चौपाल में कांग्रेस पार्टी के

By Edited By: Publish:Mon, 09 May 2016 11:34 PM (IST) Updated:Mon, 09 May 2016 11:34 PM (IST)
सपा, भाजपा ने रोकी विकास की रफ्तार

सिद्धार्थनगर : खुनियांव विकास खंड के मिठौवा चौराहे पर सोमवार को आयोजित चौपाल में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। महंगाई, अशिक्षा, गरीबी, बेरोजगारी, किसान समस्या आदि मुद्दों पर चर्चा करते हुए दोनों सरकारों पर विकास के बजाय जनता को छलने का आरोप लगाया गया।

बस्ती जनपद के रामनगर विधान सभा विधायक संजय जायसवाल ने कहा कि जब से प्रदेश में सपा की सरकार बनी है, तबसे लूट, दुष्कर्म, जमीनों पर भू माफियाओं द्वारा जबरन कब्जा किए जाने की घटनाओं में तेजी आई है। पूरी सरकारी मशीनरी सपा के दबाव में काम कर रही है। ओलावृष्टि, बाढ़, आग आदि प्राकृतिक आपदाओं के चलते किसानों की कमर टूट चुकी है, मगर उनके जख्म पर मरहम लगाने के बजाय विकास का झूठा ढि़ढोरा पीटा जा रहा है। केंद्र में भाजपा की सरकार देश को महंगाई की आग में झोंकने का काम कर रही है। आगामी विधान सभा चुनाव में जनता कांग्रेस को प्रदेश में लाने का मन पूरी तरह से बना चुकी है। जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, धर्मराज ¨सह, अब्दुस्सलाम एडवोकेट, काजी बख्तियार उस्मानी, वीपत शर्मा, रामतेज शुक्ल, लक्ष्मीरमण त्रिपाठी, नफीस चौधरी, सूर्य प्रताप ¨सह, रिजवान आदि पार्टी पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों की उपस्थिति रही।

chat bot
आपका साथी