जीवन में आगे बढ़ने के लिए संकल्प जरूरी

सिद्धार्थनगर : बढ़नी उपनगर के आर्य कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संकल्प दिवस का आयोजन किया

By Edited By: Publish:Fri, 05 Feb 2016 10:52 PM (IST) Updated:Fri, 05 Feb 2016 10:52 PM (IST)
जीवन में आगे बढ़ने के लिए संकल्प जरूरी

सिद्धार्थनगर : बढ़नी उपनगर के आर्य कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संकल्प दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने कक्षा के छात्र, छात्राओं का विदाई किया गया। यादगार पल बनाने के लिए बच्चों ने कोई मौका नही जाने दिया।

गुरूवार को स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम को व्यवस्था प्रभारी ने कहा इस कार्यक्रम को इस लिए विदाई समारोह का नाम न देकर संकल्प दिवस रखा गया है। शुभारम्भ सरस्वती वन्दना के साथ हुआ, इसके बाद छात्राओं ने सभी के समक्ष गुरु वन्दना, स्वागत गीत की भावभीनी प्रस्तुति की। इस दौरान आचार्य

विनोद द्विवेदी, शिक्षक नन्द लाल वरुण समेत प्रधानाचार्या शीला पांडेय ने बच्चों को पढ़ाई के साथ अपने संस्कार, इमानदारी, सहनशीलता और व्यवहार पर भी ध्यान देने की बात कही। संचालन जुग्गीराम राही ने किया। बच्चों को ध्यान चंद भारती, वेद प्रकाश शुक्ल, दीपक गुप्त, शारदा श्रेष्ठ, सुरेन्द्र पाठक, लवहर राम, राजेश त्रिपाठी, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, राजेश मिश्र, चंदा लाल आदि ने भी अपना मार्गदर्शन दिया।

chat bot
आपका साथी