आशनाई में युवक की हत्या

सिद्वार्थनगर : आशनाई के चक्कर में लड़की के परिजनों ने सोमवार की सुबह सात बजे प्रेमी युवक को पीट-पीट क

By Edited By: Publish:Mon, 29 Jun 2015 09:32 PM (IST) Updated:Mon, 29 Jun 2015 09:32 PM (IST)
आशनाई में युवक की हत्या

सिद्वार्थनगर : आशनाई के चक्कर में लड़की के परिजनों ने सोमवार की सुबह सात बजे प्रेमी युवक को पीट-पीट कर मार डाला। वह चिल्लाता रहा, लेकिन उसे बचाने के लिए हाथ आगे नहीं बढ़े। भागते हुए फोन भी किया लेकिन उसके परिजन उस तक नहीं पहुंच सके। मामला शोहरतगढ थाना क्षेत्र के ग्राम जम्हिरिया का है। मृतक युवक राम वेलास गुप्ता के घर के पीछे ही घटना को अंजाम दिया गया है। इसे लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।

मृतक के पिता हरिराम गुप्ता के मुताबिक उसके बेटे की प्रेमिका सुबह 5.30 बजे घर आ गई। इसी बीच रामवेलास की मां ने उसे देखकर अपने घर से जाने को कहा। तब तक प्रेमी जो गांव में गया था, घर पर आ गया। उसी दौरान लड़की पक्ष के लोग लडकी को मारने पीटने लगे। मार के डर से रामवेलास छत से कूद कर भागा। उसके पीछे लड़की के परिजन भी उसे दौड़ा लिए । गुप्ता ने बताया कि कुछ समय पश्चात पुत्र का फोन मेरे मोबाइल पर आया की उसे शंकर यादव, लवकुश यादव, जय प्रकाश यादव एवं शंकर के दामाद मुझे मारपीट रहे हैं। मैं बचूंगा नहीं। इस समय गांव के उत्तर बगीचे में हूं। जब तक वे पहुंचे तो रामवेलास अचेतावस्था में पडा था। उसे शोहरतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम गौतम ने कहा की पुलिस छानबीन कर रही है। सभी पहलू पर पुलिस की नजर है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बीबी ने दिया धोखा, मोहब्बत में गई जान

बीबी ने दिया धोखा और मोहब्बत में रामवेलास की जान चली गयी। परिजन विलखते हुए यही बता रहे थे। वह घर रह कर मां बाप की सेवा करता था। घर में सबसे बडा वही था। इसके दो छोटे भाई गौरीशंकर एंव रमेश है। अपने कर्मठता के बदौलत घर की सारी जिम्मेदारी अपने कंधो पर उठा लिया था। शादी 5 वर्ष पहले इटवा थाना क्षेत्र के खान कोट सेमरी में रेनू से हुई थी। किन्हीं कारणों से पति-पत्नी के बीच ताल मेल नहीं बैठा। तलाक का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बीच गांव में ही उसका प्रेम संबध बन गया। ग्रामीणों के मुताबिक उसे इश्क की बीमारी दो वर्ष पहले लगी। प्रेमिका पक्ष को जब पता चला तो उन्होंने बीते 3 मई को लडकी की शादी कर दी। विदाई नहीं हुई थी। इसके बावजूद दोनों में प्रेम संबध बना रहा।

chat bot
आपका साथी