भेदभाव के खिलाफ मुखर महिलाओं को किया सम्मानित

श्रावस्ती : परिवार में लिंग आधारित भेदभाव का विरोध कर ¨हसा व प्रताड़ना के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Sep 2018 11:44 PM (IST) Updated:Thu, 06 Sep 2018 11:44 PM (IST)
भेदभाव के खिलाफ मुखर महिलाओं को किया सम्मानित
भेदभाव के खिलाफ मुखर महिलाओं को किया सम्मानित

श्रावस्ती : परिवार में लिंग आधारित भेदभाव का विरोध कर ¨हसा व प्रताड़ना के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए गुरुवार को विकास भवन सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामाजिक संस्था सेव द चिल्ड्रेन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 25 महिलाओं को सम्मानित किया गया। महिला समाख्या ने प्रदेश स्तर पर सम्मानित होने के लिए चार महिलाओं को चुना।

महिला समाख्या की जिला संदर्भ व्यक्ति नीलम ने जिले में बाल विवाह, बाल श्रम व महिला ¨हसा पर विस्तार से प्रस्तुतिकरण दिया। समस्या पर चर्चा के साथ उसे रोकने के लिए प्रयासों को तेज करने की रणनीति तैयार की गई। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को महिला ¨हसा खुद न सहने तथा समाज में कहीं भी ऐसी स्थिति मिलने पर विरोध जताने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ संघर्ष कर आगे आने के बाद समाज को जागरूक करने में जुटी रेहाना, संगीता, सुनीता व छोटका का नाम राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए भेजने की संस्तुति की गई। इस मौके पर महिला समाख्या की जिला कार्यक्रम समन्वयक इंदू, जूनियर संदर्भ व्यक्ति रामलली, अश्वनी, अरुणा के अलावा, सेव द चिल्ड्रेन के राज्य प्रमुख सुरजीत, रामनाथ नायक, अनिल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी