थाने के सामने शव रख ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

संसू सिरसिया(श्रावस्ती) सिरसिया थाना क्षेत्र के सीतारामपुरवा गांव में सोमवार की रात तेंदुए की

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Sep 2019 11:24 PM (IST) Updated:Wed, 04 Sep 2019 06:28 AM (IST)
थाने के सामने शव रख ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
थाने के सामने शव रख ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

संसू, सिरसिया(श्रावस्ती): सिरसिया थाना क्षेत्र के सीतारामपुरवा गांव में सोमवार की रात तेंदुए की ओर से बच्ची को निवाला बनाए जाने से गांव के लोग सहमे हुए हैं। लगातार हो रहे हमले से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को थाने के सामने शव रख प्रदर्शन किया। लगभग दो घंटे तक गांव के लोग डीएम को बुलाने की जिद पर अड़े रहे। थानाध्यक्ष के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए।

थाना क्षेत्र के पूर्वी सोहेलवा जंगल के निकट बसे सीतारामपुरवा में बीती रात पांच वर्षीय बालिका नूरजहां पुत्री भूरे अली को तेंदुए ने निवाला बना लिया था। रात में ही मौके पर पुलिस व वन टीम पहुंची। आक्रोशित ग्रामीण शव न ले जाने देने की जिद पर अड़ गए। देर रात तक गांव में हंगामा होता रहा। सुबह लगभग आठ बजे सिरसिया थाने की पुलिस व वन टीम पुन: गांव पहुंची। ग्रामीणों की बात सुनने के लिए उच्चाधिकारी थाने पर पहुंच रहे हैं। यह भरोसा देकर शव थाने पर ले आए। लगभग एक घंटे बाद ट्रैक्टर-ट्राली में भर कर बड़ी संख्या में गांव के पुरुष व महिलाएं थाने पर पहुंच गईं। बालिका का शव थाने के सामने रख प्रदर्शन करने लगे। समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए डीएम को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गए। थानाध्यक्ष आरपी यादव ने लगभग दो घंटे तक ग्रामीणों को समझाया-बुझाया। सुरक्षा का भरोसा देने पर ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

गांव में पहरा देगी टीम

एसडीएम चंद्र मोहन गर्ग व सीओ डॉ. जेबी यादव दिन में सीतारातपुरवा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने तेंदुए से बचाव के लिए ग्रामीणों, वन व पुलिस कर्मियों की टीम गठित की। सीओ ने कहा कि गांव में प्रकाश के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे। इसके अलावा टीम नियमित रूप से पहरेदारी कर तेंदुए की आमद पर नजर रखेगी।

chat bot
आपका साथी