पलटी धान लदी ट्रैक्टर-ट्राली, दबकर चालक की मौत

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के दामोदरा गांव के पास धान से लदी ट्रैक्टर-ट्राली

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 11:23 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 11:23 PM (IST)
पलटी धान लदी ट्रैक्टर-ट्राली, दबकर चालक की मौत
पलटी धान लदी ट्रैक्टर-ट्राली, दबकर चालक की मौत

संसू, मल्हीपुर(श्रावस्ती): मल्हीपुर थाना क्षेत्र के दामोदरा गांव के पास धान से लदी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके नीचे दब कर चालक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

थाना क्षेत्र के दामोदरा गांव निवासी तौफीक उर्फ हनीफ (20) ट्रैक्टर से भकला के किनारे से धान लादकर गांव आ रहा था। इसी दौरान गांव के पास पुलिया पर पहुंचते ही धान लदी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। मृतक ट्रैक्टर मालिक जयप्रकाश के यहां मजदूरी पर ट्रैक्टर चला रहा था।

chat bot
आपका साथी