कैसे हो किसानी, सालों से सूखे रजवाहा

गिलौला (श्रावस्ती) : सूखी नहरों में उड़ रही रेत किसानों के सपनों पर पानी फेर रही है। नहरा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 11:34 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 11:34 PM (IST)
कैसे हो किसानी, सालों से सूखे रजवाहा
कैसे हो किसानी, सालों से सूखे रजवाहा

गिलौला (श्रावस्ती) : सूखी नहरों में उड़ रही रेत किसानों के सपनों पर पानी फेर रही है। नहरों में पानी न होने से रबी की बोआई प्रभावित हो रही है। गिलौला और अलीनगर रजवाहा तो किसानों के लिए छलावा बनी हुई हैं। बीते पांच सालों से से रजवाहों की साफ-सफाई नहीं हुई है। जिससे क्षेत्र के हजारों किसान प्रभावित हैं।

भाकियू के जिला उपाध्यक्ष जुगुल किशोर मिश्रा का कहना है कि अलीनगर रजवाहा में कभी-कभार पानी आता है। क्षेत्रीय किसान राम भरोसे और जुगनू का कहना है कि यदि रजवाहा में पानी आ भी जाता है तो कल्याणपुर गाव से आगे नहीं बढ़ पाता हैं। रानीपुर काजी गांव के निवासी किसान राधा कृष्ण ने बताया कि नहर विभाग की लापरवाही से किसानों को निजी संसाधनों से अपनी फसलों की सिंचाई करनी पड़ती है। क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है कि तमाम शिकायतों के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

chat bot
आपका साथी