सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता का महिलाओं को पढ़ाया पाठ

मिशन शक्ति के बारे में दी गई जानकारी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 10:39 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:11 AM (IST)
सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता का महिलाओं को पढ़ाया पाठ
सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता का महिलाओं को पढ़ाया पाठ

जासं, श्रावस्ती : जिले के सभी थानों में गठित नारी सुरक्षा दल द्वारा कस्बा, गांव, बाजार, मॉल, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिग किया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों में जाकर प्रधानाचार्यों से बातचीत की गई। कार्यशाला का आयोजन कर छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में बताया गया।

सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के संबंध में भी जागरूक किया गया। साथ ही हेल्पलाइन नंबर- वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, चिकित्सकीय सहायता के लिए 108 पुलिस कंट्रोल नंबर- 112, चाइल्ड हेल्पलाइन- 1098 के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि यदि किसी प्रकार की समस्या होती है या कहीं आने-जाने पर कोई अंजान व्यक्ति परेशान करता है तो हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सहायता ली जा सकती है। फोन करने वाली महिलाओं, बच्चियों का नाम पता गोपनीय रखा जाता है। नारी सुरक्षा दल द्वारा क्षेत्र में चेकिग के दौरान 117 लोगों को चेक किया गया। इसमें से 26 के खिलाफ शांतिभंग होने की कार्रवाई की गई। साथ ही 17 लोगों से माफीनामा भी भरवाया गया। इसी प्रकार में भी अभियान चलाया गया। इकौना थाने में गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें महिला एवं स्कूली छात्राओं को हिसा और उत्पीड़न होने पर मुखर होने व पुलिस से मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया। एसडीएम राजेश कुमार मिश्रा, प्रधानाचार्य डॉ. भूदेश्वर पांडेय, सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके मिश्रा, थानाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने जानकारी दी। एनजीओ की प्रबंधक गुलशन सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया। लॉर्ड कृष्णा इंटर कॉलेज बीरगंज पटना में थाना प्रभारी दद्दन सिंह व उपनिरीक्षक शिवेंद्र सिंह ने मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी