टूटा अमावस्या के अंधेरे का दर्प, उल्लास के साथ मना दीप पर्व

घर-घर में हुई गणेश-लक्ष्मी की पूजा बचों ने की आतिशबाजी इस बार मिट्टी के दीये की रही दीवाली

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Nov 2020 12:18 AM (IST) Updated:Tue, 17 Nov 2020 12:18 AM (IST)
टूटा अमावस्या के अंधेरे का दर्प, उल्लास के साथ मना दीप पर्व
टूटा अमावस्या के अंधेरे का दर्प, उल्लास के साथ मना दीप पर्व

श्रावस्ती: अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक दीपावली पर्व शनिवार की रात जिलेभर में उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की आराधना कर सुख-समृद्धि, वैभव और धन-धान्य की कामना की। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर उपहार भेंट किए। दूसरे दिन गोवर्धन की पूजा भी की गई।

शाम होते ही पूरा जिला रंग-बिरंगी रोशनी व दीयों से जगमगा उठा। दीयों की बरात ने अमावस्या की रात को जगमग कर दिया। इस मनोहारी ²श्य को सभी लोग आंखों में कैद करने को बेताब दिखे। रह-रहकर आतिशबाजी की रंग-बिरंगी रोशनी लोगों के दिलों को छू रही थी। बाजार में तरह-तरह की मिठाइयां और घरों में बने पकवान ने लोगों की खुशी को दुगना कर दिया। सूर्यास्त होते ही व्यापारिक प्रतिष्ठान समेत घरों में लक्ष्मी-गणेश की पूजा हुई। महिलाओं ने पूजन से पहले आंगन में मां तुलसी के पास दीपक जलाया। इसके बाद मंदिरों व घरों में दीपक जलाने का सिलसिला शुरू हो गया। दीपावली को यादगार बनाने के लिए घरों में रंग-बिरंगी रंगोली बनाई गई थी। त्योहार को लेकर बड़े-बुजुर्ग हों या बच्चे हर किसी का उत्साह देखते बन रहा था। कोरोना के कारण मंद पड़े बाजार दीपावली में चाहकार रहे। लोगों ने जमकर खरीदारी की।

वृद्धजनों संग साझा की खुशियां

प्रकाश पर्व पर भिनगा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय पुलिस कर्मियों के साथ भिनगा नगर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। यहां वृद्धजनों के साथ त्योहार की खुशियां साझा की। मिठाई खिलाकर व अंगवस्त्र भेंट कर वृद्धजनों से आर्शीवाद लिया। पुलिस कर्मियों का साथ पाकर वृद्धजन गदगद दिखे।

पुलिस कर्मियों ने परिवार संग मनाई दिवाली

दीपावली पर्व पर पुलिस लाइंस परिसर भी गुलजार रहा। एएसपी बीसी दूबे ने अपनी पत्नी सुशीला दूबे के साथ मिट्टी के दीये जलाकर दीप पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने गरीबों को मिठाइयां भी बांटी। पुलिसकर्मी अपने परिवार के साथ पुलिस लाइंस पहुंचे। दीपों से परिसर को रोशन करने के बाद आतिशबाजी शुरू हुई। पुलिस कर्मियों के बच्चों ने भी उत्सव का जमकर लुत्फ उठाया। मल्हीपुर थाने में थानाध्यक्ष दद्दन सिंह ने 2100 दीप प्रज्ज्वलित कर प्रकाश पर्व मनाया। भिनगा कोतवाली समेत अन्य थानों पर भी आयोजन हुए।

chat bot
आपका साथी