अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने में वांछित दबोचा

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर सिंह राणा ने बताया कि गुरुवार को अभियुक्त मोतीराम निवासी जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ को गांव खुरगान के निकट काठा नदी के पुल से गिरफ्तार किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 11:07 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 11:07 PM (IST)
अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने में वांछित दबोचा
अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने में वांछित दबोचा

शामली, जागरण टीम। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर सिंह राणा ने बताया कि गुरुवार को अभियुक्त मोतीराम निवासी जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ को गांव खुरगान के निकट काठा नदी के पुल से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने के मामले में वांछित चल रहा था, इसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व दो जिदा कारतूस बरामद हुए हैं। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली में हत्या का प्रयास, गैंगस्टर अधिनियम एवं अवैध हथियार रखने के मामले भी दर्ज हैं। आरोपित का चालान कर दिया है। रेत चोरी में वांछित गिरफ्तार

संवाद सूत्र, कैराना : रेत चोरी के मामले में वांछित चल रहे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नगर के कांधला तिराहे के निकट से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त का नाम आबिद निवासी गांव जौला बुढ़ाना मुजफ्फरनगर बताया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित रेत चोरी एवं बरामदगी के मामले में वांछित चल रहा था, उसका चालान कर दिया गया। पूर्वी यमुना नहर में मिले दो शव, शिनाख्त नहीं

शामली, जागरण टीम। पूर्वी यमुना नहर में दो शवों के मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

गुरुवार को खंद्रावली के पास नहर में झाडि़यों में एक शव को अटका हुआ देखकर ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को नहर से निकलवाया। शव को देखने से प्रतीत हो रहा था जैसे मृतक के चेहरे पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया हो। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 30 से 32 साल है। ग्रामीणों को बुलाकर शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कुछ देर बाद ही पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे के पूर्वी यमुना नहर के पुल के पास करीब साठ वर्षीय वृद्ध का शव पड़ा हुआ है। पुलिस शव को सड़क पर रखकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने दोनों शवों के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर मृतकों की पहचान कर पुलिस को सूचना देने की अपील की। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी ने बताया कि दोनों शवों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी