गर्मी में रखें खानपान का ध्यान, इम्युनिटी रहे मजबूत

गर्मी बढ़ती जा रही है और हमें कोरोना काल में इम्युनिटी यानी बीमारियों से लड़ने की ताकत को कम नहीं होने देना है। इसलिए खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Jun 2020 11:25 PM (IST) Updated:Fri, 12 Jun 2020 06:07 AM (IST)
गर्मी में रखें खानपान का ध्यान, इम्युनिटी रहे मजबूत
गर्मी में रखें खानपान का ध्यान, इम्युनिटी रहे मजबूत

शामली, जेएनएन। गर्मी बढ़ती जा रही है और हमें कोरोना काल में इम्युनिटी यानी बीमारियों से लड़ने की ताकत को कम नहीं होने देना है। इसलिए खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। गर्मी में कई बार हमारा कुछ खाने का मन नहीं करता है और हम खाना नहीं खाते हैं। यह गलत है और इससे हमारी इम्युनिटी प्रभावित हो सकती है। अगर कुछ खाने का मन नहीं है तो हेल्दी लिक्विड डाइट, फल व अन्य खाद्य पदार्थाें से इम्युनिटी को मजबूत रख सकते हैं।

मौसमी का सेवन करें

चिकित्सक डॉ. विजेंद्र ने बताया कि मौसमी यानी मौसंबी में विटामिन-सी, कॉपर, जिक, पोटेशियम आदि भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके सेवन से इम्युनिटी मजबूत होती है, पाचन तंत्र ठीक रहता है और त्वरित एनर्जी भी मिलती है। अनानास, संतरे का भी प्रयोग करें। हरी सब्जियों और टमाटर का सूप भी सेहत के लिए अच्छा है। अधिक मसालेदार, तला-भुना भोजन से परहेज करना चाहिए। दिन में कम से कम तीन लीटर से अधिक पानी पिएं। फ्रीज के बजाय मटके में रखा या ताजा पानी पिएं। कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है कि फल-सब्जियों को डिटरर्जेंट से धोएं और इसके बाद साफ पानी से चार से पांच बार धोने के बाद ही प्रयोग करें।

दिन में एक बार शिकंजी जरूरी पीएं

आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. राज तायल ने बताया कि गर्मी में काफी पसीना निकलता है और इससे शरीर में नमक यानी सोडियम क्लोराइड की कमी हो जाती है। इससे शरीर में कमजोर आती है। नमक की कमी को पूरा करने के लिए दिन में कम से कम एक बार नींबू, चीनी, नमक से बनी शिकंजी का सेवन आवश्यक करना चाहिए। बेल फल का सेवन भी लाभदायक है। इससे पाचन तंत्र ठीक रहता है। पानी की कमी नहीं होगी, पाचन तंत्र ठीक रहेगा तो भूख भी अच्छी लगेगी। धनिये-पुदीने की चटनी भी डाइट में शामिल करना बेहतर रहेगा।

दही-छाछ को डाइट में शामिल करें

चिकित्सक अजय सैनी ने बताया कि दही-छाछ को अपनी डाइट में अवश्य शामिल करें। इसमें प्रोटीन की मात्रा काफी होती है। इसके अलावा अन्य पोषण तत्व भी मिल जाते हैं। गर्मियों में डायरिया, हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन की समस्या अधिक होती है। इसके लिए खानपान में हाइजीन यानी शुद्धता का विशेष ध्यान रखें। जूस आदि पिएं तो घर पर निकाल लें। वैसे तो फल खाना ही अधिक लाभकारी होता है। व्यायाम करें और शरीर हाइड्रेट रखें। धूप में बाहर निकलें तो सिर को कपड़े आदि से ढक लें।

chat bot
आपका साथी