श्रीराम कथा श्रवण मात्र से ही हो जाता है बेड़ा पार : विजय कौशल

शामली के कैराना रोड स्थित एक फार्म हाउस में विजय कौशल जी महाराज के श्रीमुख से श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। कथा सत्र के पहले दिन उन्होंने श्रद्धालुओं को रामकथा का मर्म समझाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 10:32 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 10:32 PM (IST)
श्रीराम कथा श्रवण मात्र से ही हो जाता है बेड़ा पार : विजय कौशल
श्रीराम कथा श्रवण मात्र से ही हो जाता है बेड़ा पार : विजय कौशल

जागरण संवाददाता, शामली : कैराना रोड स्थित एक फार्म हाउस में श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। प्रसिद्ध कथाव्यास विजय कौशल महाराज ने कहा कि भक्ति साक्षात भगवान का स्वरूप है। भक्ति का सरल अर्थ भगवान से जुड़ जाना है।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा से ही समूचे विश्व का कल्याण होगा। ये दुखद है कि आज भोगों में उलझा मनुष्य अपने धर्म से विमुख हो रहा है। कहा कि जीव का भगवान की कथा सुनने का अवसर सौभाग्य से मिलता है। जब प्रभु की कृपा मनुष्य पर होती है, तो वह अपने आप मंदिर और सत्संग की ओर ¨खचा चला आता है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर श्रीराम की कथा होती है, वहां देवी-देवता और ऋषि-मुनि भी आते हैं। श्रीराम कथा के श्रवण मात्र से ही बेड़ा पार हो जाता है। लेकिन, मनुष्य को कथा को कानों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे अपने जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है। बिना सत्संग के विवेक प्राप्त करना संभव नहीं है। सत्संग एक औषधि है, जिससे मानव के सभी कष्ट दूर होते हैं। कथा के पहले दिन उन्होंने भगवान राम की विभिन्न लीलाओं का विस्तार से मनमोहक ढंग से वर्णन किया, जिसे सुन श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। इससे पहले श्री हनुमान धाम से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। वर्मा मार्केट, वीवी इंटर कॉलेज रोड, फुव्वारा चौक होते हुए कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।

बता दें कि कथा 21 सितंबर से शुरू होनी थी, लेकिन विजय कौशल महाराज के अस्वस्थ होने के चलते रविवार से इसका शुभारंभ हुआ। इस मौके पर मुकेश गोयल, रोबिन गर्ग, सपन मित्तल, सतीश कुमार गर्ग, राजीव मलिक आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी