चिलचिलती धूप में शिक्षामित्रों ने निकाला मार्च

शामली : समायोजन रद होने के विरोध में शिक्षामित्रों का धरना निरंतर जारी है। शुक्रवार को

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Aug 2017 11:47 PM (IST) Updated:Fri, 18 Aug 2017 11:47 PM (IST)
चिलचिलती धूप में शिक्षामित्रों ने निकाला मार्च
चिलचिलती धूप में शिक्षामित्रों ने निकाला मार्च

शामली : समायोजन रद होने के विरोध में शिक्षामित्रों का धरना निरंतर जारी है। शुक्रवार को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल के पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस पर पहुंचने की सूचना पर शिक्षामित्रों ने गेस्ट हाउस के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद पैदल मार्च निकालकर अपना विरोध जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि न्याय मिलने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

शुक्रवार को शिक्षामित्रों ने बीएसए आफिस के बजाय पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें काम करते हुए डेढ़ दशक से अधिक हो गये हैं। ऐसे में अब उन्हें हटा दिया गया है, यह सरासर अन्याय है। शिक्षामित्रों ने कहा कि सत्याग्रह आंदोलन के तहत वे न्याय के लिए धरने पर हैं। प्रदेश के एक लाख 72 हजार शिक्षामित्रों का समयोजन रद करके उनके साथ उनके परिवारों के साथ भी अन्याय किया जा रहा है।

शिक्षामित्रों ने करीब पांच घंटे कड़ी धूप में धरना दिया, लेकिन राज्यमंत्री अनपुमा जायसवाल वहां न पहुंचकर सीधा कलक्ट्रेट चली गई। इसके बाद शिक्षामित्रों ने भरी दुपहरी में पैदल मार्च कर कलक्ट्रेट की ओर कूच किया। कलक्ट्रेट पहुंचकर शिक्षामित्रों ने जोरदार प्रदर्शन भी किया। इसमें शारिका, प्रीति, उपकार, नाथीराम, नाजिम राणा, दर्शन, सविता आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी