पश्चिम की राजनीतिक पिच पर शाह ने फेंकी कैराना की गेंद

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिमी उप्र की राजनीतिक पिच पर कैराना की गेंद फेंकते हुए पलायन के मुद्दे को याद दिलाया सुरक्षा का भरोसा भी दिया है। कैराना में हिंदुओं के पलायन को मुद्दा बनाकर ही बीते चुनाव में प्रदेश की कमान भाजपा के हाथ आई थी। एक बार फिर कैराना की पिच से शाह की फेंकी गेंद ने पश्चिम की राजनीति में गरमाहट बढ़ा दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jan 2022 11:58 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 11:58 PM (IST)
पश्चिम की राजनीतिक पिच पर  शाह ने फेंकी कैराना की गेंद
पश्चिम की राजनीतिक पिच पर शाह ने फेंकी कैराना की गेंद

जागरण संवाददाता, शामली।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिमी उप्र की राजनीतिक पिच पर कैराना की गेंद फेंकते हुए पलायन के मुद्दे को याद दिलाया, सुरक्षा का भरोसा भी दिया है। कैराना में हिंदुओं के पलायन को मुद्दा बनाकर ही बीते चुनाव में प्रदेश की कमान भाजपा के हाथ आई थी। एक बार फिर कैराना की पिच से शाह की फेंकी गेंद ने पश्चिम की राजनीति में गरमाहट बढ़ा दी है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत गृहमंत्री अमित शाह ने कैराना विधानसभा सीट से कर दी है। 2016 में इसी कैराना से हिंदुओं के पलायन का आरोप लगाते हुए भाजपा के तत्कालीन सासद बाबू हुकुम सिंह ने उस समय की सपा सरकार और तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला था। कैराना से पलायन का उठा मामला राज्य की राजनीति का बड़ा मुद्दा बना था। यही वजह रही कि 2017 में कैराना पलायन मुद्दे पर चुनाव लड़कर भाजपा को प्रचंड बहुूमत मिला। योगी सरकार में धड़ाधड़ बदमाशों को जेल भेजा गया, कानून व्यवस्था बेहतर हुई। अब आगामी विधानसभा चुनाव को साधने के लिए एक बार फिर भाजपा ने पलायन का मुद्दा उठाया है।

शनिवार को कैराना पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने व्यापारियों के घर व प्रतिष्ठान पहुंचकर मुलाकात की। उनसे पहले और अब के कैराना में अंतर पूछा। उन्होंने परिवारों को भरोसा दिलाया कि अब डरने की जरूरत नहीं है। कोई और भी व्यापारी बाहर हो तो उसे बुला लो। यहा व्यापारियों ने कहा कि हमें पलायन कराने वाले अब खुद पलायन कर गए। हम अब कैराना से कभी नहीं जाएंगे। शाह ने बाबू हुकुम सिंह की पुत्री एवं भाजपा प्रत्याशी मृगाका सिंह को साथ लेकर प्रचार भी किया। अमित शाह शनिवार को तीसरी बार शामली पहुंचे थे।

chat bot
आपका साथी